Delhi Election Result Live Update: दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत...
![दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत... दिल्ली में बीजेपी की ऐतिहासिक वापसी, बीजेपी को 48 और आप को 22 सीट पर मिली जीत...](https://www.swadeshnews.in/h-upload/2025/02/08/1469930-whatsapp-image-2025-02-08-at-145031.webp)
नई दिल्ली | दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल का वनवास खत्म करते हुए प्रचंड जीत दर्ज की है। राजधानी के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा को जबरदस्त बहुमत दिया है। चुनावी नतीजों में भाजपा 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी महज 22 सीटों पर सिमट गई है।
इस चुनाव में AAP को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के दो सबसे बड़े नेता—मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया—चुनाव हार गए। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 1200 वोटों से हराया, जबकि जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।
शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा ने बढ़त बना ली और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। भाजपा की इस शानदार जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत "यमुना मैया की जय" के उद्घोष के साथ की।
पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली के लोगों में जीत का उत्साह भी है और राहत का सुकून भी। यह सुकून दिल्ली को 'आप-दा' से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर भाजपा को समर्थन दिया, इसके लिए मैं दिल्लीवासियों को नमन करता हूं।"
दिल्ली में इस जीत के साथ ही भाजपा ने न केवल AAP का किला ध्वस्त किया, बल्कि राजधानी में अपने मजबूत जनाधार को भी साबित कर दिया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 5 फरवरी, 2025 को शाम 5 बजे तक 57.7% मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप्लिकेशन के अनुसार, अंतिम मतदान 60.54% था। उत्तर-पूर्व जिले में सबसे अधिक 66.25% मतदान हुआ, जबकि दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे कम 56.16% मतदान हुआ।
Live Updates
- 8 Feb 2025 11:02 AM IST
भाजपा को 41 सीट पर बढ़त, 29 पर आप नेता आगे
दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट : भाजपा को 41 सीट पर बढ़त, 29 पर आप नेता आगे
- 8 Feb 2025 10:44 AM IST
भाजपा को 40 सीट पर बढ़त, 30 पर आप नेता आगे
दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट : भाजपा को 40 सीट पर बढ़त, 30 पर आप नेता आगे
- 8 Feb 2025 10:31 AM IST
ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी आगे
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी आगे चल रहे हैं; आप के अमानतुल्लाह खान पीछे चल रहे हैं।
- 8 Feb 2025 10:06 AM IST
पटपड़गंज सीट से आप के अवध ओझा पीछे
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार पटपड़गंज सीट से आप के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के रविंदर सिंह नेगी आगे चल रहे हैं।
- 8 Feb 2025 9:55 AM IST
अरविंद केजरीवाल ने बनाई बढ़त, भाजपा के प्रवेश वर्मा पीछे
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं, भाजपा के प्रवेश वर्मा पीछे चल रहे हैं।
- 8 Feb 2025 9:39 AM IST
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल
शुरुआती आधिकारिक रुझानों के अनुसार, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं, आप के अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं।
- 8 Feb 2025 9:29 AM IST
बीजेपी 24 और AAP 6 सीटों पर आगे, कांग्रेस को खाता खुलने का इंतजार
बीजेपी 24 और AAP 6 सीटों पर आगे, कांग्रेस को खाता खुलने का इंतजार