miss-universe-2026-jennifer-barreto-puerto-rico-wi

116 देशों की सुंदरियों को पछाड़ जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026, जानें भारत का प्रदर्शन

मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई विजेता मिल गई है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें संस्करण का खिताब अपने नाम किया

By : मांडवी मिश्रा
116 देशों की सुंदरियों को पछाड़ जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026, जानें भारत का प्रदर्शन

116 देशों की सुंदरियों को पछाड़ जेनिफर बैरेटो बनीं मिस यूनिवर्स 2026, जानें भारत का प्रदर्शन

दुनियाभर की सुंदरियों के बीच चले मुकाबले के बाद आखिरकार मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई क्वीन मिल गई है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का ताज अपने नाम कर लिया है। 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पिछली विजेता मेक्सिको की फातिमा बॉश ने ताज पहनाया। इस बार प्रतियोगिता में 116 देशों और क्षेत्रों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

वहीं, भारत की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व कर रहीं काजियाह लिज मेजो ने टॉप-30 तक का सफर तय किया, लेकिन वह टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं। ऐसे में भारत का मिस यूनिवर्स का ताज जीतने का इंतजार फिलहाल जारी है।

कौन हैं मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरेटो?

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने अपने शानदार प्रदर्शन और आत्मविश्वास के दम पर यह खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले सैन जुआन स्थित जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में आयोजित किया गया। इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको को लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर मिस यूनिवर्स का ताज मिला है। इससे पहले इस देश की जुलाइका रिवेरा ने 2006 में यह खिताब जीता था।

जेनिफर की जीत को एक और वजह से खास माना जा रहा है। वह मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बताई जा रही हैं। प्रतियोगिता के नियमों में बदलाव के बाद अब विवाहित महिलाओं और माताओं को भी इसमें हिस्सा लेने की अनुमति है।

जेनिफर की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में है। उनके पास रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक की डिग्री के साथ साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्रियां हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यों और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से जुड़े काम भी किए हैं।

भारत की काजियाह लिज मेजो को मिला कौन सा स्थान?

इस साल भारत की ओर से 19 वर्षीय काजियाह लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। केरल की रहने वाली काजियाह पेशे से मॉडल होने के साथ कानून की पढ़ाई भी कर रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में टॉप-30 तक जगह बनाई, लेकिन टॉप-12 के लिए चयनित नहीं हो सकीं।

काजियाह ने नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भारतीय संस्कृति और खास तौर पर केरल की विरासत को प्रदर्शित किया। उनके पहनावे में देश की विविध पारंपरिक वस्त्र कलाओं और अलग-अलग क्षेत्रों के कपड़ों की झलक देखने को मिली। उनके इस अंदाज की भी चर्चा हुई।

काजियाह ने इससे पहले मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। साल 2026 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया।

कौन रहीं प्रतियोगिता की रनर-अप?

मिस यूनिवर्स 2026 के मुकाबले में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की प्रतिभागी सेकंड रनर-अप रहीं। फिलीपींस और न्यूजीलैंड की प्रतियोगियों ने क्रमशः थर्ड और फोर्थ रनर-अप का स्थान हासिल किया।

भारत अब तक तीन बार जीत चुका है मिस यूनिवर्स का ताज

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का इतिहास भी काफी शानदार रहा है। देश की ओर से अब तक तीन सुंदरियां यह खिताब जीत चुकी हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने पहली बार भारत को यह गौरव दिलाया था। इसके बाद 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं। वहीं, 2021 में हरनाज संधू ने यह ताज जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

अब काजियाह लिज मेजो के टॉप-30 तक पहुंचने के बाद भारत को एक बार फिर इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर अगले खिताब का इंतजार रहेगा।

संबंधित सामग्री

Miss Universe 2026: 15 देशों की प्रतिभागियों ने छोड़ी होड़, 3150 हीरों वाला ताज बना चर्चा का विषय

Miss Universe 2026: 15 देशों की प्रतिभागियों ने छोड़ी होड़, 3150 हीरों वाला ताज बना चर्चा का विषय

मिस यूनिवर्स 2026 की 75वीं प्रतियोगिता इस बार कई वजहों से चर्चा में है। प्यूर्टो रिको में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट से करीब 15 देशों की प्रतिभागियों के बाहर होने की खबर है।

Nov 13, 2026
Vintage Watches Trend: नई पीढ़ी को क्यों पसंद आ रही हैं विंटेज वॉच? फैशन में लौट रहा क्लासिक दौर

Vintage Watches Trend: नई पीढ़ी को क्यों पसंद आ रही हैं विंटेज वॉच? फैशन में लौट रहा क्लासिक दौर

विंटेज वॉच का क्रेज युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है। क्लासिक डिजाइन, सस्टेनेबल फैशन और रॉयल लुक के कारण पुरानी शैली की घड़ियां फिर से फैशन ट्रेंड बन गई हैं।

May 30, 2026