Apple ने नया AppleCare One किया लॉन्च, डिवाइस को प्रोटेक्ट करने में करेगा मदद

Apple ने नया AppleCare One किया लॉन्च, डिवाइस को प्रोटेक्ट करने में करेगा मदद

हाल ही में यूजर्स के लिए एप्पल ने नया AppleCare One सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, ये नया प्लान आपके डिवाइस को प्रोटेक्ट रखने में मदद करेगा।

By : Deepika Pal
Apple ने नया AppleCare One किया लॉन्च, डिवाइस को प्रोटेक्ट करने में करेगा मदद

Apple Care One: एप्पल कंपनी अपने यूजर्स को समय - समय पर नई अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में यूजर्स के लिए एप्पल ने नया AppleCare One सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, ये नया प्लान आपके डिवाइस को प्रोटेक्ट रखने में मदद करेगा। दरअसल यह खास तरह का प्लान iPhone, iPad और Apple Watch जैसे डिवाइस का इस्तेमाल करने वालों के लिए है।

जानिए कैसा है AppleCare One सब्सक्रिप्शन

आपको बताते चलें कि, Apple के नए AppleCare One plan की बात की जाए तो, इस सब्सक्रिप्शन को कंपनी की ऑफिशियल साइट और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। दरअसल इस एक सब्सक्रिप्शन को खरीदने पर आपको कंपनी की ओर से तीन डिवाइस तक का डैमेज प्रोटेक्शन कवर मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में एक्सीडेंटेल डैमेज (गिर जाने या पानी गिर जाने), बैटरी सपोर्ट और एपल कस्टमर सर्विस का प्रॉयरिटी एक्सेस ऑफर दिया जा रहा हैं। 

क्या पुराने डिवाइस में मिलेगा इस केयर का फायदा

आपको बताते चलें कि, इस खास तरह के प्लान का फायदा लेने आपको नया ऐपल प्लान लेने की आवश्यकता नहीं है। चार साल तक पुराने डिवाइस (हेडफोन एक साल से कम पुराने) के लिए इस सब्सक्रिप्शन का फायदा उठाया जा सकता है। अमेरिका में लॉन्च हुए एपल के इस प्लान की मंथली कीमत 19.99 डॉलर (लगभग 1727 रुपए), इसके अलावा कंपनी एक्स्ट्रा गैजेट्स को भी इस सब्सक्रिप्शन में जोड़ने की सुविधा देगी लेकिन प्रत्येक गैजेट के लिए 5.99 डॉलर (लगभग 517.70 रुपए) देने होंगे।

संबंधित सामग्री

अब बिना मोबाइल टावर भी होगी बात! BSNL का पहला सैटेलाइट फोन लॉन्च

अब बिना मोबाइल टावर भी होगी बात! BSNL का पहला सैटेलाइट फोन लॉन्च

BSNL ने भारत में पहला सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। 1.34 लाख रुपये कीमत वाले इस फोन से बिना मोबाइल टावर के कॉल की जा सकेगी। खरीदने के लिए DoT की मंजूरी जरूरी होगी।

Jul 11, 2026
Foldable Phone खरीदने से पहले जान लें ये सच्चाई: शानदार दिखने वाले फोन में छिपे हैं कई झंझट

Foldable Phone खरीदने से पहले जान लें ये सच्चाई: शानदार दिखने वाले फोन में छिपे हैं कई झंझट

फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं? बैटरी, हिंज, स्क्रीन क्रीज, रिपेयर कॉस्ट और अन्य बड़ी समस्याओं के बारे में जानिए, जो खरीदारी से पहले जानना जरूरी है।

Jun 25, 2026
सिर्फ रास्ता नहीं बताता Google Maps, ये 8 फीचर्स बना देंगे आपकी यात्रा आसान

सिर्फ रास्ता नहीं बताता Google Maps, ये 8 फीचर्स बना देंगे आपकी यात्रा आसान

ऑफलाइन नेविगेशन से लेकर टोल खर्च और पार्किंग लोकेशन तक, कई स्मार्ट सुविधाएं हैं बेहद उपयोगी Google Maps के 8 ऐसे फीचर्स जानिए जो ऑफलाइन नेविगेशन,ट्रिप प्लानिंग को आसान बनाते हैं।

Jun 24, 2026
Apple ने बदला रुख! भारत में CCI को सौंपेगा वित्तीय आंकड़े, अरबों डॉलर के जुर्माने से बचने की कोशिश

Apple ने बदला रुख! भारत में CCI को सौंपेगा वित्तीय आंकड़े, अरबों डॉलर के जुर्माने से बचने की कोशिश

एप स्टोर विवाद में Apple ने भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग CCI के साथ सहयोग करने का फैसला किया है। कंपनी वित्तीय आंकड़े साझा करेगी, जिससे जांच में नया मोड़ आ सकता है।

Jun 23, 2026
कभी ₹2 लाख करोड़ की कंपनी, अब जेल तक पहुंचे बायजू रविंद्रन; आखिर कहां बिगड़ गई पूरी कहानी?

कभी ₹2 लाख करोड़ की कंपनी, अब जेल तक पहुंचे बायजू रविंद्रन; आखिर कहां बिगड़ गई पूरी कहानी?

बायजूस के फाउंडर बायजू रविंद्रन को सिंगापुर कोर्ट ने 6 महीने की जेल और ₹67 लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। कभी भारत की सबसे बड़ी स्टार्टअप रही कंपनी अब कानूनी और आर्थिक संकट में घिरी है।

May 27, 2026