BHEL Recruitment 2027

BHEL Recruitment 2027: 215 पदों पर भर्ती, 7.5 लाख सालाना CTC पाने का मौका; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भर्ती का अवसर दिया है

By : मांडवी मिश्रा
BHEL Recruitment 2027: 215 पदों पर भर्ती, 7.5 लाख सालाना CTC पाने का मौका; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

BHEL Recruitment 2027: 215 पदों पर भर्ती, 7.5 लाख सालाना CTC पाने का मौका; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

BHEL Recruitment 2027: बीएचईएल में सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। कंपनी ने सुपरवाइजर ट्रेनी भर्ती 2027 के लिए कुल 215 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ-साथ एचआर और फाइनेंस विषयों के योग्य उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद करीब 7.5 लाख रुपये सालाना CTC मिलेगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

बीएचईएल की इस भर्ती में कुल छह विषयों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

विषय

पदों की संख्या

मैकेनिकल

103

इलेक्ट्रिकल

30

इलेक्ट्रॉनिक्स

11

सिविल

26

एचआर

20

फाइनेंस

25

कुल

215

इनमें सबसे ज्यादा 103 पद मैकेनिकल ब्रांच के लिए हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे कम 11 पद रखे गए हैं।

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा की संभावित तारीख 27 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है।

  • मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स: संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम नियमित इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है।

  • एचआर: बीबीए, बीएसडब्ल्यू, बीबीएम, बीबीएस या बीएमएस में फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

  • फाइनेंस: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फुल टाइम नियमित बीकॉम की डिग्री जरूरी है।

सामान्य तौर पर न्यूनतम 65 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। ओबीसी-एनसीएल वर्ग को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग को 5 साल की छूट दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में एक साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान 32 हजार रुपये बेसिक पे मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सुपरवाइजर पद पर नियुक्ति की जाएगी, जहां बेसिक पे 33,500 रुपये होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी के अनुसार अनुमानित सालाना CTC करीब 7.5 लाख रुपये है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन निर्धारित नियमों और मेरिट के अनुसार होगा।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग: 1,072 रुपये।

  • एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक: 472 रुपये।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट BHEL Careers पर जाएं।

  2. Supervisor Trainee Recruitment 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म खोलें।

  4. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

  5. जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।

  6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।

  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

संबंधित सामग्री

UPESSC PRT Exam City Details 2026: परीक्षा शहर की जानकारी जारी, 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा

UPESSC PRT Exam City Details 2026: परीक्षा शहर की जानकारी जारी, 3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की प्राइमरी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है

Nov 23, 2026
MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी का एग्जाम शेड्यूल जारी, जनवरी में प्रीलिम्स और जून में मेंस;

MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी का एग्जाम शेड्यूल जारी, जनवरी में प्रीलिम्स और जून में मेंस;

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है

Nov 20, 2026
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर निकली फर्जी, 3-4 दिसंबर को ही होगा एग्जाम

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर निकली फर्जी, 3-4 दिसंबर को ही होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है

Nov 19, 2026
Two Child Policy MP: तीन बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी! मोहन कैबिनेट ने खत्म किया 25 साल पुराना नियम

Two Child Policy MP: तीन बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी! मोहन कैबिनेट ने खत्म किया 25 साल पुराना नियम

मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी में दो से अधिक बच्चों की पाबंदी खत्म करने का फैसला लिया है। तीसरी संतान पर लंबित कार्रवाई समाप्त होगी, लेकिन पुराने अंतिम बर्खास्तगी आदेश नहीं खुलेंगे।

Nov 18, 2026
MP Police Constable Admit Card 2026: 19 नवंबर से परीक्षा, जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र; 7,500 पदों पर भर्ती

MP Police Constable Admit Card 2026: 19 नवंबर से परीक्षा, जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र; 7,500 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा स

Nov 16, 2026