Budget-2026: थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, जाने क्या महंगा और क्या होगा सस्ता

Budget-2026: थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, जाने क्या महंगा और क्या होगा सस्ता

By : Swadesh Bhopal
Budget-2026: थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, जाने क्या महंगा और क्या होगा सस्ता

केंद्रीय बजट से ठीक पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। औपचारिक मुलाकात के बाद सीतारमण संसद के लिए रवाना होंगी, जहां सुबह 11 बजे वह बजट पेश करेंगी। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय जाकर पारंपरिक बजट टैबलेट भी ले चुकी हैं, यानि बजट की आखिरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

इस बजट को लेकर खासतौर पर मिडिल क्लास और नौकरीपेशा वर्ग की निगाहें टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की चर्चा

बजट से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इनकम टैक्स को लेकर है। माना जा रहा है कि नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो सैलरीड क्लास की सालाना 13 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है।

हालांकि सरकार की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बजट से पहले यह उम्मीद मिडिल क्लास के बीच काफी मजबूत नजर आ रही है.

मिडिल क्लास और आम लोगों की 5 बड़ी विशलिस्ट

1. इनकम टैक्स में राहत

नए टैक्स सिस्टम में डिडक्शन बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि टैक्स स्लैब इस बजट का सबसे बड़ा फोकस माना जा रहा है.

2. किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी

पीएम-किसान योजना के तहत मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया जा सकता है। बीते दो-तीन साल से इसकी मांग लगातार उठती रही है.

3. रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

वेटिंग लिस्ट कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों के ऐलान की संभावना है। रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा बजट मिल सकता है.

4. पीएम सूर्य घर योजना

घरेलू सोलर को बढ़ावा देने के लिए 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है। चर्चा है कि सब्सिडी 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार की जा सकती है.

5. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार

आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना में उम्र सीमा घटाई जा सकती है। अभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इसका लाभ मिल रहा है, जिसे 60 साल तक लाने पर विचार हो सकता है.

बजट में क्या होगा सस्ता, क्या महंगा

आम धारणा के उलट, रोजमर्रा की ज्यादातर चीजों के दाम बजट नहीं, बल्कि GST काउंसिल तय करती है। बजट का असर मुख्य रूप से इम्पोर्ट ड्यूटी में बदलाव के जरिए दिखता है.

इस बार सोना और चांदी सस्ते हो सकते हैं। सरकार बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपये और चांदी करीब 6 हजार रुपये तक सस्ती हो सकती है.

अब सबकी नजरें संसद पर टिकी हैं। देखना होगा कि वित्त मंत्री अपने बजट भाषण में किन उम्मीदों पर मुहर लगाती हैं और किन मोर्चों पर आम आदमी को इंतजार करना पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

UP Supplementary Budget: उत्तरप्रदेश विधानसभा में हुआ अनुपूरक बजट पेश फिर कार्यवाही स्थगित

UP Supplementary Budget: उत्तरप्रदेश विधानसभा में हुआ अनुपूरक बजट पेश फिर कार्यवाही स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के हंगामें के बीच अनुपूरक बजट पेश हुआ। योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया।

Aug 04, 2026
MP Monsoon Session: विधानसभा में विधायक कप पर नोकझोंक, मंत्री सारंग ने दिया करारा जबाव

MP Monsoon Session: विधानसभा में विधायक कप पर नोकझोंक, मंत्री सारंग ने दिया करारा जबाव

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट और विधायक कप को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक देखने को मिली।

Jul 20, 2026
बंगाल बजट में शुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: 1 लाख नौकरियां, महिलाओं को 33% आरक्षण और DA में बढ़ोतरी

बंगाल बजट में शुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: 1 लाख नौकरियां, महिलाओं को 33% आरक्षण और DA में बढ़ोतरी

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में एक लाख सरकारी नौकरियों, 33% महिला आरक्षण, डीए बढ़ोतरी और कई नई योजनाओं का ऐलान किया है। बजट को रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण पर केंद

Jun 22, 2026
संसद में ईरान-इजराइल जंग पर हंगामा, विपक्ष की चर्चा की मांग; क्या बोले विदेश मंत्री

संसद में ईरान-इजराइल जंग पर हंगामा, विपक्ष की चर्चा की मांग; क्या बोले विदेश मंत्री

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन ईरान-इजराइल युद्ध पर विपक्ष ने हंगामा किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि अब तक 67 हजार भारतीय पश्चिम एशिया से सुरक्षित सीमा पार कर चुके हैं।<br/>

Mar 09, 2026
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 'संकल्प' थीम में किसानों-बेटियों को बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 'संकल्प' थीम में किसानों-बेटियों को बड़ी सौगात

छत्तीसगढ़ के 1.72 लाख करोड़ के ‘संकल्प’ बजट में किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, बेटियों को आर्थिक सहायता, महिलाओं, युवाओं और बस्तर-सरगुजा के विकास पर बड़ा फोकस रखा गया है।

Feb 24, 2026