CBSE AI Online Courses 2026

CBSE ने शुरू किए 19 मुफ्त ऑनलाइन AI कोर्स, 8वीं से 12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन; जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

CBSE ने NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर 19 ऑनलाइन टेक्नोलॉजी कोर्स लॉन्च किए हैं। इनमें एआई, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल हैं। छात्र बिना किसी शुल्क के कोर्स कर सकते हैं।

By : स्वदेश डेस्क
CBSE ने शुरू किए 19 मुफ्त ऑनलाइन AI कोर्स, 8वीं से 12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन; जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्कूली विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए 19 नए ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्स का लाभ कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं निशुल्क उठा सकते हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों से परिचित कराना और डिजिटल स्किल्स विकसित करना है।

CBSE ने इन कोर्स को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के सहयोग से तैयार किया है। छात्र स्कूल की नियमित पढ़ाई के साथ-साथ AI, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और अन्य आधुनिक तकनीकी विषयों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

डेढ़ घंटे से 20 घंटे तक के कोर्स

इन ऑनलाइन कोर्स की अवधि अलग-अलग रखी गई है। कुछ बेसिक कोर्स करीब डेढ़ घंटे में पूरे किए जा सकते हैं, जबकि एडवांस और विस्तृत कोर्स 20 घंटे या उससे अधिक समय के हैं। छात्र अपनी सुविधा और रुचि के अनुसार किसी भी कोर्स का चयन कर सकते हैं।

अपनी सुविधा के अनुसार करें पढ़ाई

कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन हैं, इसलिए विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के समय के अनुसार इन्हें कभी भी पूरा कर सकते हैं। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हुए बिना नई तकनीकी स्किल्स सीखने का अवसर मिलेगा।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इन कोर्स में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुनना होगा। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर वे निशुल्क पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

छात्रों को मिलेगा भविष्य की तकनीकों का ज्ञान

विशेषज्ञों का मानना है कि AI, साइबर सिक्योरिटी और कोडिंग जैसी स्किल्स आने वाले समय में शिक्षा और रोजगार दोनों के लिए महत्वपूर्ण होंगी। CBSE की यह पहल छात्रों को शुरुआती स्तर पर ही नई तकनीकों से जोड़ने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

जब गलत सूचना की कीमत देश चुकाने लगता है

जब गलत सूचना की कीमत देश चुकाने लगता है

एसीपी विवेक भगत से जुड़े एआई निर्मित वीडियो ने आधुनिक सूचना-युद्ध के खतरे को उजागर किया। इससे नागरिकों के बीच भ्रम और अविश्वास बढ़ा है।

Oct 10, 2026
Supreme Court Decisions: सुप्रीम कोर्ट में साइबर सुरक्षा पर चिंता, TMC के 4 फ्रीज बैंक खातों पर भी राहत नहीं

Supreme Court Decisions: सुप्रीम कोर्ट में साइबर सुरक्षा पर चिंता, TMC के 4 फ्रीज बैंक खातों पर भी राहत नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीयों के निजी डेटा की सुरक्षा पर चिंता जताई और डार्क वेब पर डेटा बिक्री का जिक्र किया। दूसरी ओर TMC के चार फ्रीज बैंक खातों पर राहत से इनकार किया।

Oct 01, 2026
मोदी काल और तकनीकी पुनर्जागरण

मोदी काल और तकनीकी पुनर्जागरण

प्रो. धर्म प्रकाश वाजपेयी के अनुसार, भारत ने अंतरिक्ष, अर्धचालक, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

Sep 30, 2026
मानवता के लिए चुनौती बन रही एआई

मानवता के लिए चुनौती बन रही एआई

एआई अब भविष्य की काल्पनिक तकनीक नहीं रही। इसका प्रभाव शिक्षा, चिकित्सा, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में बढ़ रहा है। लेकिन इसके दुरुपयोग से जुड़ी चिंताएं भी बढ़ी हैं।

Sep 25, 2026
NEET PG Result: नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी; एक क्लिक पर परिणाम और कटऑफ जानने के लिए यहां जाएं

NEET PG Result: नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी; एक क्लिक पर परिणाम और कटऑफ जानने के लिए यहां जाएं

एनबीईएमएस ने NEET PG 2026 का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है। उम्मीदवार nbe.edu.in पर परिणाम देख सकते हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 262 है और स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर को आएगा।

Sep 24, 2026