CUET UG 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 फरवरी तक आखिरी मौका

CUET UG 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 फरवरी तक आखिरी मौका

NTA ने CUET UG 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 4 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन और 7 फरवरी तक फीस जमा कर सकते हैं।

By : स्वदेश डेस्क
CUET UG 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 4 फरवरी तक आखिरी मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के एनटीए की तरफ से राहत की खबर आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 4 फरवरी 2026 तक सीयूईटी (यूजी)2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी 2026 तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी की गई है।

बता दें कि यह फैसला उन छात्रों की मांग को देखते हुए लिया गया है, जो तकनीकी समस्याओं या अन्य कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। NTA को बड़ी संख्या में उम्मीदवारों से आवेदन की तारीख बढ़ाने के अनुरोध मिले थे।

एनटीए ने क्यों लिया फैसला

एनटीए द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस में बताया गया है कि उम्मीदवारों के हित को ध्यान में रखते हुए CUET UG 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि कोई भी पात्र छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।

तीन दिन खुलेगी करेक्शन विंडो

नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 9 फरवरी 2026 से खोली जाएगी। उम्मीदवार 11 फरवरी 2026 तक अपने एप्लिकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से इंटरमीडिएट या दो वर्षीय प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (वोकेशनल) परीक्षा पास कैंडिडेट्स भी CUET UG 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर CUET UG 2026 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

नए पेज पर रजिस्ट्रेशन कर लॉग-इन करें।

एप्लिकेशन फॉर्म भरें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सब्मिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

11 से 31 मई के बीच होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार, CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। उम्मीदवार 13 अलग-अलग भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

अगर आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी आती है तो उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल के जरिए भी अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़े ताजा अपडेट के लिए nta.ac.in और cuet.nta.nic.in वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

संबंधित सामग्री

CBSE Class 9 में अब पढ़नी होगी तीसरी भाषा, इन छात्रों को मिलेगी खास छूट

CBSE Class 9 में अब पढ़नी होगी तीसरी भाषा, इन छात्रों को मिलेगी खास छूट

CBSE ने 2026-27 सत्र से कक्षा 9 के लिए तीन भाषा नीति लागू की है। जानिए किन छात्रों को तीसरी भाषा से छूट मिलेगी और नए नियम का क्या असर होगा।

Jul 12, 2026
CUET UG Result जारी, 5 विषयों में टॉप स्कोर 1232.19, 11.64 लाख छात्र परीक्षा में शामिल

CUET UG Result जारी, 5 विषयों में टॉप स्कोर 1232.19, 11.64 लाख छात्र परीक्षा में शामिल

CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। 11.64 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि पांच विषयों में हाई स्कोर 1232.19 दर्ज हुआ। जानिए पूरा रिजल्ट और आंकड़े।

Jun 23, 2026
NEET री-एग्जाम में सख्ती का असर, एक मिनट की देरी ने छीना परीक्षा का मौका

NEET री-एग्जाम में सख्ती का असर, एक मिनट की देरी ने छीना परीक्षा का मौका

NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान देशभर में कड़ी सुरक्षा और सख्त नियम देखने को मिले। कहीं छात्रों को देर से पहुंचने पर रोका गया तो कहीं हिजाब, कलावा और इयररिंग्स को लेकर विवाद सामने आए।

Jun 21, 2026
NEET  रीएग्जाम से पहले NTA का बड़ा कदम, Telegram पर लगी रोक, कैसे एडिट फीचर करता था 'खेल'

NEET रीएग्जाम से पहले NTA का बड़ा कदम, Telegram पर लगी रोक, कैसे एडिट फीचर करता था 'खेल'

NEET रीएग्जाम से पहले NTA ने Telegram के एडिट फीचर पर रोक लगाई है। जानिए कैसे पुराने मैसेज में बदलाव और नई PDF जोड़कर फर्जी पेपर लीक के दावे फैलाए जाते थे।

Jun 16, 2026
कानपुर में परीक्षा से पहले हादसा, 25 अभ्यर्थी नाले में गिरे; B.Ed एग्जाम में AI कैमरों की सख्त निगरानी

कानपुर में परीक्षा से पहले हादसा, 25 अभ्यर्थी नाले में गिरे; B.Ed एग्जाम में AI कैमरों की सख्त निगरानी

कानपुर में B.Ed प्रवेश परीक्षा से पहले बड़ा हादसा हुआ, 25 अभ्यर्थी धंसे नाले में गिर गए। वहीं पूरे यूपी में AI कैमरों से परीक्षा की सख्त निगरानी की गई और हजारों अलर्ट कंट्रोल रूम को भेजे गए।

May 31, 2026