घी से बना नेचुरल लिप बाम

घर पर बनाएं नेचुरल घी लिप बाम, होंठ होंगे मुलायम और हल्के गुलाबी

क्या आप भी अपने होठों को मुलायम और नेचुरल गुलाबी बनाना चाहते हैं, तो आज से ही केमिकल वाले प्रोडक्ट बनाना छोड़ दें और इस तरह घर पर घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम

By : सपना तंवर
घर पर बनाएं नेचुरल घी लिप बाम, होंठ होंगे मुलायम और हल्के गुलाबी

घी केवल खाने में ही स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि यह स्किन केयर में भी बेहद फायदेमंद है। खासकर होंठों की देखभाल के लिए घी का इस्तेमाल नेचुरल लिप बाम के रूप में किया जा सकता है, जो होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करके उन्हें मुलायम और हल्के गुलाबी रंग का बनाता है।

अगर आप केमिकल-फ्री और घर पर तैयार तरीका अपनाना चाहते हैं, तो घी से बना लिप बाम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। चलिए इसको बनाने की पूरी विधि जान लेते है। इसको बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जो नीचे दी गई है। 

सामग्री-

  • घी – 4 बड़े चम्मच
  • नारियल तेल – 2 बड़े चम्मच
  • शहद – 1 बड़ा चम्मच
  • एसेंशियल ऑयल (पुदीना या लैवेंडर) – कुछ बूंदें

बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले घी और नारियल तेल को एक छोटे बर्तन में हल्का गर्म करें ताकि दोनों अच्छे से घुल जाएं।
  2. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  3. अब इसमें शहद मिलाएं और अच्छे से मिलाकर एकसार करें।
  4. अंत में अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें और अच्छी तरह हिलाएं।
  5. तैयार मिश्रण को किसी साफ कंटेनर या लिप बाम ट्यूब में डालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

कुछ ही घंटों में आपका नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।

उपयोग और टिप्स-

  • पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • लिप बाम को हमेशा साफ और ठंडी जगह पर रखें। फ्रिज में रखने से यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
  • होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए दिन में 2–3 बार, खासकर रात को सोने से पहले लगाएं।

घी से बना यह लिप बाम होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और स्किन को केमिकल-फ्री तरीके से सुरक्षित रखता है।

नोट: यह जानकारी सिर्फ सामान्य गाइडलाइन के लिए है। स्किन केयर रूटीन में कोई भी बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

 

संबंधित सामग्री

Deepak Remedies: दीपक की लौ से रोशन होंगे भाग्य के द्वार, शास्त्रों में बताए गए हैं सुख-समृद्धि के ये खास उपाय

Deepak Remedies: दीपक की लौ से रोशन होंगे भाग्य के द्वार, शास्त्रों में बताए गए हैं सुख-समृद्धि के ये खास उपाय

हिंदू धर्म में दीपक जलाना बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। पूजा-पाठ से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक दीपक का विशेष महत्व है।

Nov 03, 2026
मां दुर्गा की आरती: नवरात्रि में करें ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ का पाठ, जानें इसका महत्व

मां दुर्गा की आरती: नवरात्रि में करें ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ का पाठ, जानें इसका महत्व

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा और आरती का खास महत्व है। ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली’ आरती में मां के कई रूपों की स्तुति की गई है। जानिए आरती का महत्व और पूजा में इसे शामिल करने की परंपरा।

Oct 11, 2026
Maihar Sharda Mandir: नवरात्रि के पहले दिन मैहर शारदा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु पहुंचे

Maihar Sharda Mandir: नवरात्रि के पहले दिन मैहर शारदा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, इतने श्रद्धालु पहुंचे

मैहर में शारदीय नवरात्रि मेले की शुरुआत रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ हुई पहले दिन दोपहर तक करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन किए। भक्तों ने व्यवस्थाओं की तारीफ की।

Oct 11, 2026
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026
11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानें देवी भागवत में बताई गई मान्यताएं

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानें देवी भागवत में बताई गई मान्यताएं

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है। रविवार को नवरात्रि शुरू होने के कारण धार्मिक मान्यता के अनुसार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी।

Oct 09, 2026