सोना फिर उछला, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड: एक साल में 52,440 की बढ़त, निवेशक हैरान

सोना फिर उछला, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड: एक साल में 52,440 की बढ़त, निवेशक हैरान

सोना आज 2,011 बढ़कर 1.28 लाख पर, चांदी 9,381 चढ़कर 1.73 लाख किलो हुई। साल में दोनों में जोरदार तेजी दर्ज।

By : Swadesh Bhopal
सोना फिर उछला, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड: एक साल में  52,440 की बढ़त, निवेशक हैरान

दिसंबर की शुरुआत सोने-चांदी के खरीदारों के लिए चौंकाने वाली रही। जहां लोग वेडिंग सीजन में खरीदारी की तैयारियाँ कर रहे थे, वहीं बाजार ने एक झटके में दाम ऊपर चले गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 1 दिसंबर को सोना 2,011 चढ़कर 1,28,602 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 9,381 छलांग मारकर 1,73,740 प्रति किलो हो गई।

इस साल सोना-चांदी की रफ्तार चौंकाने वाली

सोना: 52,440 की रैली

31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 76,162 में मिल रहा था। अब वही सोना 1,28,602 यानी साल में 52,440 की बढ़त।

चांदी: 87,723 की छलांग

साल की शुरुआत में एक किलो चांदी कीमत थी 86,017 आज यह 1,73,740 यानी लगभग दोगुनी कीमत के पास।



शहरों में रेट अलग क्यों?

IBJA के भाव में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसी वजह से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता जैसे शहरों में कीमतें अलग-अलग दिखती हैं। कई बैंक जैसे PNB गोल्ड लोन तय करने के लिए इन्हीं दरों का इस्तेमाल करते हैं।

सोना महंगा क्यों हो रहा है? बड़े कारण समझिए

1. केंद्रीय बैंक सोना जमा कर रहे हैं

डॉलर निर्भरता कम करने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। असर: मांग बढ़ती है, तो भाव स्वाभाविक रूप से ऊपर जाते हैं।

2. क्रिप्टो का डर, सोने का भरोसा

क्रिप्टो मार्केट की अनिश्चितता और कड़े नियमों ने निवेशकों को सोने की ओर मोड़ दिया। इसके ऊपर शेयर बाजार में कमज़ोर रिटर्न और वेडिंग सीजन की डिमांड ने आग में घी का काम किया। असर: गोल्ड ETF निवेश बढ़ा और दाम तेज़ हो गए।

3. सोना लॉन्ग टर्म सेफ एसेट

सोना नष्ट नहीं होता, सीमित मात्रा में है और महंगाई के समय अपनी खरीद शक्ति बचा लेता है। असर: लंबे समय में सोने में पैसा डालना ज्यादातर फायदेमंद साबित होता है। अगर अभी सोना खरीदने जा रहे हैं, तो ये दो बातें जरूर याद रखें।

1. हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें

BIS हॉलमार्क यानी असली और सही कैरेट का सोना। इस पर AZ4524 जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड भी होते हैं।

2. खरीदने से पहले रेट चेक करें

कई प्लेटफॉर्म पर रेट देखकर तुलना करें IBJA की वेबसाइट सबसे भरोसेमंद मानी जाती है। 24K, 22K, 18K तीनों के दाम अलग होते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। 

संबंधित सामग्री

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

सरकारी बॉन्ड के जोखिम और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तेजी का अनुमान है। भारतीय बाजार में 2028 तक भाव 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, हालांकि यह निश्चित लक्ष्य नहीं है।

Oct 18, 2026
Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

अमेरिका से आई एक खबर से भारत में हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोना चांदी के दाम टूटे। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह बने।

Sep 21, 2026
Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी ₹849 महंगी होकर ₹2.19 लाख प्रति किलो हो गई। जानें ताजा रेट।

Jul 14, 2026
सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोना लगातार चौथे दिन महंगा हुआ। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपए के पार पहुंचा, जबकि चांदी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानिए ताजा भाव।

Jul 03, 2026
19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 19 दिनों में 32 हजार रुपए और सोना 11 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। जानिए बाजार में अचानक आई इस कमजोरी के पीछे क्या वजह है।

Jun 19, 2026