Gold Near 1.60 Lakh, Silver Jumps

3 दिन में सोना 5,000 उछला, 10 ग्राम ₹1.60 लाख के करीब… चांदी भी 6,455 चढ़ी, बाजार में फिर हलचल

25 फरवरी को सोना 3 दिन में ₹5,000 महंगा होकर ₹1.60 लाख के करीब पहुंचा। चांदी भी ₹6,455 उछली। जानिए तेजी की 3 बड़ी वजहें और आगे का अनुमान।

By : स्वदेश डेस्क
3 दिन में सोना 5,000 उछला, 10 ग्राम ₹1.60 लाख के करीब… चांदी भी 6,455 चढ़ी, बाजार में फिर हलचल

देश में सोने-चांदी के दाम एक बार फिर आम लोगों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। शादी का सीजन सामने है, निवेशक अलग बेचैन हैं और ज्वेलर्स की दुकानों पर ग्राहक दाम पूछकर हल्की सी मुस्कान के साथ बाहर निकलते दिख रहे हैं। 25 फरवरी को सर्राफा बाजार में जब रेट खुले तो कई लोग चौंक गए। सोना लगातार तीसरे कारोबारी दिन चढ़ा है, और इस बार उछाल छोटा नहीं है।

सोना 10 ग्राम ₹1,59,823 पर पहुंचा

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 582 रुपए बढ़कर 1,59,823 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले इसका भाव 1,59,241 रुपए था। तीन दिनों में सोना करीब 5,000 रुपए महंगा हो चुका है। बाजार के जानकार कह रहे हैं कि यह सिर्फ घरेलू वजहों से नहीं, बल्कि ग्लोबल संकेतों का असर है।

चांदी भी पीछे नहीं

चांदी की चाल तो और तेज रही। एक किलो चांदी 6,455 रुपए उछलकर 2,69,367 रुपए पर पहुंच गई। कल यही कीमत 2,62,912 रुपए थी। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश, दोनों मिलकर चांदी को ऊपर धकेल रहे हैं।

इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

2026 की शुरुआत से अब तक सोना करीब 27,000 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं चांदी 39,000 रुपए तक चढ़ चुकी है। 29 जनवरी को तो बाजार ने रिकॉर्ड भी बना दिया था सोना 1.76 लाख रुपए और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई तक पहुंची थी। उसके बाद थोड़ी नरमी आई, लेकिन अब फिर से तेजी लौटती दिख रही है।

तेजी की 3 बड़ी वजहें

1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी - दुनिया के कई केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे लगातार सोना खरीद रहे हैं। इससे वैश्विक मांग बनी हुई है।

2. अमेरिकी ब्याज दरों के संकेत - अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से इस साल ब्याज दरें घटाने के संकेत मिले हैं। जब ब्याज दरें कम होती हैं तो सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ जाती है।

3. जियो-पॉलिटिकल तनाव - मिडिल ईस्ट से लेकर अन्य क्षेत्रों में तनाव बना हुआ है। ऐसे समय में निवेशक जोखिम कम करने के लिए गोल्ड और सिल्वर की ओर रुख करते हैं , और यही इस समय भी दिख रहा है।

2025 में रिकॉर्ड तेजी देखी गई

पिछले साल यानी 2025 में सोना 57,000 रुपए (करीब 75%) चढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,000 रुपए था, जो 31 दिसंबर 2025 तक 1.33 लाख रुपए हो गया। चांदी की रफ्तार और तेज रही। यह 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ी। साल की शुरुआत में 86,000 रुपए किलो रही चांदी साल के आखिर तक 2.30 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई। 

संबंधित सामग्री

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

सरकारी बॉन्ड के जोखिम और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तेजी का अनुमान है। भारतीय बाजार में 2028 तक भाव 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, हालांकि यह निश्चित लक्ष्य नहीं है।

Oct 18, 2026
Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

अमेरिका से आई एक खबर से भारत में हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोना चांदी के दाम टूटे। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह बने।

Sep 21, 2026
Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी ₹849 महंगी होकर ₹2.19 लाख प्रति किलो हो गई। जानें ताजा रेट।

Jul 14, 2026
सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोना लगातार चौथे दिन महंगा हुआ। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपए के पार पहुंचा, जबकि चांदी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानिए ताजा भाव।

Jul 03, 2026
19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 19 दिनों में 32 हजार रुपए और सोना 11 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। जानिए बाजार में अचानक आई इस कमजोरी के पीछे क्या वजह है।

Jun 19, 2026