सोना-चांदी की रफ्तार पर ब्रेक: चार दिन ऑल-टाइम हाई के बाद भारी गिरावट

सोना-चांदी की रफ्तार पर ब्रेक: चार दिन ऑल-टाइम हाई के बाद भारी गिरावट

चार दिन की रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना 6,865 और चांदी 22,825 रुपए सस्ती हुई। एक्सपर्ट्स बोले– मुनाफा वसूली से आई गिरावट

By : स्वदेश डेस्क
सोना-चांदी की रफ्तार पर ब्रेक: चार दिन ऑल-टाइम हाई के बाद भारी गिरावट

लगातार चार दिन तक ऑल-टाइम हाई पर रहने के बाद आखिरकार सोना और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 30 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। बाजार में अचानक आई इस ठंडक ने निवेशकों को चौंका दिया। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह गिरावट किसी नकारात्मक खबर की वजह से नहीं, बल्कि भारी मुनाफा वसूली के चलते आई है। एक ही दिन में सोना ₹6,865 और चांदी 22,825 रुपए तक सस्ती हो गई। तेज उछाल के बाद बाजार में इस तरह की करेक्शन को सामान्य माना जा रहा है।

सोना-चांदी आज कितनी सस्ती हुई?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर ₹1,68,475  रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को यही सोना 1,75,340 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। वहीं चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी की कीमत अब 3,57,163 रह गई है। गुरुवार को चांदी 3,79,988 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। बुलियन मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सोना-चांदी में जरूरत से ज्यादा तेजी आ गई थी। ऐसे में बड़े निवेशकों और ट्रेडर्स ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफा काटना शुरू किया, जिसका असर सीधा कीमतों पर दिखा।

शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं?

IBJA द्वारा जारी रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोना-चांदी के दाम इन रेट्स से अलग दिखाई देते हैं। इन भावों का इस्तेमाल RBI सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने में करता है, वहीं कई बैंक इन्हीं रेट्स के आधार पर गोल्ड लोन भी देते हैं।

10 दिन में जबरदस्त उछाल, फिर गिरावट

पिछले 10 दिनों के आंकड़े देखें तो सोना और चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। 16 जनवरी को सोना 1,41,593 रुपए था, जो 29 जनवरी को 1,75,340 तक पहुंच गया चांदी 2,81,890 रुपए से बढ़कर 3,79,988 रुपए प्रति किलो तक गई यानि इस दौरान सोना रोजाना औसतन 2,600 रुपए से ज्यादा और चांदी करीब 7,500 रुपए प्रतिदिन बढ़ी। 30 जनवरी को आई गिरावट इसी तेज उछाल का नतीजा मानी जा रही है।

जनवरी में ही रिकॉर्ड कमाई

जनवरी के सिर्फ 29 दिनों में ही सोना 35,280 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को जहां 24 कैरेट सोना ₹1,33,195 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह 1,68,475 पर है। चांदी ने तो और भी ज्यादा चौंकाया है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2,30,420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब 3,57,163 रुपए तक पहुंच चुकी है। यानी करीब 1.27 लाख रुपए की छलांग। 

संबंधित सामग्री

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

सरकारी बॉन्ड के जोखिम और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तेजी का अनुमान है। भारतीय बाजार में 2028 तक भाव 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, हालांकि यह निश्चित लक्ष्य नहीं है।

Oct 18, 2026
Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

अमेरिका से आई एक खबर से भारत में हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोना चांदी के दाम टूटे। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह बने।

Sep 21, 2026
Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी ₹849 महंगी होकर ₹2.19 लाख प्रति किलो हो गई। जानें ताजा रेट।

Jul 14, 2026
सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोना लगातार चौथे दिन महंगा हुआ। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपए के पार पहुंचा, जबकि चांदी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानिए ताजा भाव।

Jul 03, 2026
19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 19 दिनों में 32 हजार रुपए और सोना 11 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। जानिए बाजार में अचानक आई इस कमजोरी के पीछे क्या वजह है।

Jun 19, 2026