नए साल की शुरुआत में सोना-चांदी फिसले: तीसरे दिन भी गिरावट चांदी 2,520 सस्ती

नए साल की शुरुआत में सोना-चांदी फिसले: तीसरे दिन भी गिरावट चांदी 2,520 सस्ती

नए साल के पहले दिन सोना-चांदी में गिरावट। चांदी ₹2,520 सस्ती, सोना ₹1.33 लाख पर। 2025 में रिकॉर्ड तेजी के बाद करेक्शन।

By : City Desk
नए साल की शुरुआत में सोना-चांदी फिसले: तीसरे दिन भी गिरावट चांदी 2,520 सस्ती

नया साल आते ही जहां लोग निवेश को लेकर उम्मीदें लगाए बैठे थे वहीं सोना और चांदी ने पहले ही दिन हल्की निराशा दे दी. 1 जनवरी 2026 को लगातार तीसरे दिन की गिरावट दर्ज की गई जिससे कीमती धातुओं के दाम नीचे आ गए ।

आज क्या रहे सोना-चांदी के ताज़ा भाव?

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 44 रुपए की गिरावट के साथ 1,33,151 पर आ गया. कल 1,33,195 भाव था वहीं चांदी  का 1 किलो का भाव भी 2,520 टूटकर 2,27,900 रुपए पर पहुंच गया.  यह गिरावट ऐसे समय आई है जब बाजार में नए साल को लेकर गतिविधि अभी पूरी तरह रफ्तार नहीं पकड़ पाई है ।

कुछ दिन पहले ही बने थे रिकॉर्ड स्तर

दिलचस्प बात यह है कि 29 दिसंबर को ही सोना और चांदी दोनों ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर छुए थे. सोना 1,38,161 प्रति 10 ग्राम और चांदी: 2,43,483 रुपए प्रति किलो हो गई थी यानि मौजूदा गिरावट को देखें तो यह ऊंचे स्तरों से मुनाफावसूली का असर भी माना जा रहा है ।

2025: जब सोना-चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया

पिछला साल कीमती धातुओं के लिए ऐतिहासिक रहा सोना पूरे साल में 57,033 बढ़ गया सोने में कुल उछाल करीब 75% रहा.  2024 के अंत में यह 76,162 रुपए था और 2025 के अंत में 1,33,195 हो गया वही चांदी में बढ़त 1,44,403 की दिखी जो लगभग 167% उछाल था साल 2024 के अंत में 86,017 रुपए पर चांदी थी जो 2025 के अंत में 2,30,420 रुपए प्रति किलोे पहुंच गई ।  

संबंधित सामग्री

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

सरकारी बॉन्ड के जोखिम और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तेजी का अनुमान है। भारतीय बाजार में 2028 तक भाव 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, हालांकि यह निश्चित लक्ष्य नहीं है।

Oct 18, 2026
Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

अमेरिका से आई एक खबर से भारत में हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोना चांदी के दाम टूटे। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह बने।

Sep 21, 2026
Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी ₹849 महंगी होकर ₹2.19 लाख प्रति किलो हो गई। जानें ताजा रेट।

Jul 14, 2026
सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोना लगातार चौथे दिन महंगा हुआ। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपए के पार पहुंचा, जबकि चांदी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानिए ताजा भाव।

Jul 03, 2026
19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 19 दिनों में 32 हजार रुपए और सोना 11 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। जानिए बाजार में अचानक आई इस कमजोरी के पीछे क्या वजह है।

Jun 19, 2026