घर बैठे मिनटों में खरीद सकते हैं iphone 16, जानिये कैसे करें ऑर्डर

घर बैठे मिनटों में खरीद सकते हैं iphone 16, जानिये कैसे करें ऑर्डर

iphone 16: आईफोन 16 की खरीद आज से शुरू हो गई l इसके यूजर्स आज से ही इसे खरीदना शुरू कर दिए हैं l

By : Swadesh Writer
घर बैठे मिनटों में खरीद सकते हैं iphone 16, जानिये कैसे करें ऑर्डर

iphone 16: आज से आईफोन 16 की बिक्री शुरू हो गई l सुबह से ही ऑफलाइन स्टोर पर लोगों की लंबी- लंबी लाइनें लगीं हुईं थी l लोग बड़ी दूर- दूर से घंटों लाइन में लगकर iphone 16 को खरीद रहे है l आज सुबह से जिस तरह लोग लंबी लाइनों में लगकर फोन को खरीद रहे थे उसे देखकर यही कह सकते हैं कि iphone के यूजर्स इस फोन के लिए बिल्कुल दीवाने हैं l उन्हें एप्पल के फोन इतने ज्यादा पसंद आए हैं कि वो एक दिन का भी इंतजार नहीं कर पाए और बिक्री शुरू होते ही फोन खरीदने के लिए लंबी लाइनों में लग गए l लेकिन कुछ लोग अभी भी ये सोच रहे होंगे कि आईफोन 16 को ऑनलाइन किस तरह से खरीद सकते हैंl 

Blinkit और Big Basket से खरीद सकते है फोन 

अगर आप इस फोन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना चाहते है तो आप इस फोन को कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं l इसके लिए आपको Blinkit या big Basket एप डाउनलोड करना होगा l इस एप के जरिए आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में इस फोन को खरीद पाएंगे l दरअसल अब Blinkit और Big Basket जैसे एप ने भी iphone की खरीद अपने प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दी है l और इस एप पर ऐसा भी नहीं होगा कि आपको ज्यादा पैसे देने होंगे l बल्कि iphone पर लगने वाले सारे ऑफर आपको इस एप से भी ऑर्डर करने पर मिल जाएगा l

iphone के ऑफर 

ऊपर बताये गये दोनों एप से अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल जाएगा l Blinkit से खरीदारी करते समय अगर आप आईसीआईसीआई, कोटक या फिर एसबीआई बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 हजार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक का फायदा बड़े आराम से मिल जाएगा l 

संबंधित सामग्री

iPhone 16 की सेल हुई शुरू, जानिए क्या है इसकी कीमत

iPhone 16 की सेल हुई शुरू, जानिए क्या है इसकी कीमत

20 September: iPhone 16 की सेल हुई शुरू, जानिए क्या है इसकी कीमत

Sep 19, 2024
iphone 16 और iphone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिये कब से कर सकेंगे बुकिंग

iphone 16 और iphone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिये कब से कर सकेंगे बुकिंग

iphone 16 launch: काफी लंबे वक़्त के इंतजार के बाद आखिरकार एपल कंपनी ने iphone 16 लॉन्च कर दिया l

Sep 09, 2024
Nothing Phone 3: Nothing Phone 1 और 2 सफलता के बाद कंपनी ला रही है Nothing Phone 3, क्या है इस फोन में खास, जानें

Nothing Phone 3: Nothing Phone 1 और 2 सफलता के बाद कंपनी ला रही है Nothing Phone 3, क्या है इस फोन में खास, जानें

बताया जा रहा है कि Nothing Phone (3) में एक नया बटन जोड़ा है जिसको लोग i phone 15 pro से जोड़ रहे हैं।

May 23, 2024
Apple Arcade games: गेमिंग की दुनिया में Apple ने रख कदम, लॉन्च किया ये शानदार गेम

Apple Arcade games: गेमिंग की दुनिया में Apple ने रख कदम, लॉन्च किया ये शानदार गेम

ऑफिशियल जानकारी के हिसाब से Apple आर्केड को करीब 100 शीर्षकों के साथ लॉन्च किया गया है और इस गेम में लगभग हर हफ्ते नए गेम जोड़े जा रहे हैं ।

May 18, 2024