लॉकडाउन में आईआईटी रूड़की ने डिजिटल मोड से शुरू की पढ़ाई, इंटरनेट के लिए मिलेंगे 500 रुपए

लॉकडाउन में आईआईटी रूड़की ने डिजिटल मोड से शुरू की पढ़ाई, इंटरनेट के लिए मिलेंगे 500 रुपए

By : Swadesh Digital
लॉकडाउन में आईआईटी रूड़की ने डिजिटल मोड से शुरू की पढ़ाई, इंटरनेट के लिए मिलेंगे 500 रुपए

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच आईआईटी रूड़की ने डिजिटल मोड से पढाई शुरू कर दिया है। इंटरनेट से छात्रों को डिजिटल कंटेंट शेयर करना शुरू हो चुका है जिससे कि उनकी स्टडी प्रभावित न हो।

संस्थान ने दूरस्थ शिक्षा के तमाम उपाय अपने शिक्षकों को उपलब्ध कराए हैं जिससे कि अध्ययन-अध्यापन कार्य बाधित न हो। विभिन्न वर्गों के छात्रों के विभिन्न पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न ऑनलाइन माध्यमों से कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा है।

संस्थान ने शिक्षकों ने कहा है कि वे लाइववीडियो, इंट्रैक्टिव लाइव वीडियो, पीपीटी, पीपीटी वायस के साथ, वाइस मैसेज या टेक्स मैसेज, पीडीएफ फाइल, डाकुमेंट, और जेपीजी (इमेज) मोड से स्टडी कंटेंट छात्रों को भेजें जिससे कि स्टडी के कार्य को अधिक से अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

आईआईटी रूड़की के डायरेक्टर अजीत चतुर्वेदी ने अपने बयान में कहा, 'डिजिटल कंटेट शेयर करने के लिए जरूरी नहीं है कि यह लाइव ही हो या इंट्रैक्टिव वीडियो हो। कंटेंट के कई प्रकार होने से छात्रों को स्वतंत्रता होगी कि वह किस फॉर्मेट में कंटेट को यूज करना चाहते हैं। छात्रों की सुविधा के अनुसार, चैटिंग, वीडियो चैट, ईमेल आदि का इस्तेमाल कर उनकी शंकाओं का समाधान किया जा सकता है। सेमेस्टर टाइम-टेबल के अनुसार, लाइव क्लासेस का सेशन भी आयोजित किया जाना चाहिए। साथ ही लाइव के दौरान क्लासरूप में होने वाली टीचिंग से गति कुछ धीमी होनी चाहिए।'

सभी छात्रों के पास डेली हाईस्पीड इंटरनेट नहीं होता इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। हालांकि एक बड़ी संख्या के छात्रों को मध्यम गतिवाला इंटरनेट तो मिलता ही है। जिन छात्रों को संस्थान की ओर से पूरा या आंशिक इंटरनेट खर्च मिलता है उन्हें 500 रुपए प्रति माह का रिइंबर्समेंट दिया जाएगा कि जिससे कि वह बेहतर इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकें। नॉर्मल क्लासेस शुरू हो जाने के बाद छात्रों को यह रिइंबर्समेंट दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने का विरोध, स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्टारलिंक को भारत में अनुमति देने का विरोध, स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्टारलिंक को व्यावसायिक अनुमति न देने की मांग की। मंच ने डेटा सुरक्षा, सरकारी नियंत्रण और स्वदेशी तकनीक को लेकर चिंता जताई।

Oct 31, 2026
ट्रम्प की ईरान को फिर हमले की धमकी, तेहरान बोला- खाड़ी की इंटरनेट केबल काटेंगे

ट्रम्प की ईरान को फिर हमले की धमकी, तेहरान बोला- खाड़ी की इंटरनेट केबल काटेंगे

ट्रम्प ने ईरान पर नए सैन्य अभियान का संकेत दिया। जवाब में ईरान ने खाड़ी की समुद्री इंटरनेट केबल को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

Oct 24, 2026
CJP Protest Case:दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया, क्यों उठाने पड़े सख्त कदम

CJP Protest Case:दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया, क्यों उठाने पड़े सख्त कदम

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान इंटरनेट और मेट्रो पाबंदियों पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया. जिसमे उन्होंने बताया कि क्यों पाबंदी जरुरी थी

Oct 15, 2026
मोबाइल डेटा जल्दी हो जाता है खत्म? ये 4 सेटिंग्स बदलें, पूरे दिन चलेगा इंटरनेट

मोबाइल डेटा जल्दी हो जाता है खत्म? ये 4 सेटिंग्स बदलें, पूरे दिन चलेगा इंटरनेट

अगर आपका 1.5GB या 2GB मोबाइल डेटा दोपहर तक खत्म हो जाता है, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर इंटरनेट की खपत कम की जा सकती है। जानिए कौन-सी 4 सेटिंग्स सबसे ज्यादा डेटा बचाने में मदद करती हैं।

Jul 05, 2026
NFHS-6 रिपोर्ट: महिलाओं की डिजिटल पहुंच और आर्थिक भागीदारी में बड़ी छलांग, लेकिन चुनौतियां अब भी कायम

NFHS-6 रिपोर्ट: महिलाओं की डिजिटल पहुंच और आर्थिक भागीदारी में बड़ी छलांग, लेकिन चुनौतियां अब भी कायम

NFHS-6 रिपोर्ट में महिलाओं की शिक्षा, डिजिटल पहुंच और आर्थिक भागीदारी में बड़ा सुधार दिखा है। इंटरनेट उपयोग 33% से बढ़कर 64% हुआ, लेकिन सामाजिक बाधाएं अभी भी बनी हुई हैं।

Jun 03, 2026