लाल निशान पर मार्केट, सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, ऑटो और IT शेयरों में बिकवाली

लाल निशान पर मार्केट, सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, ऑटो और IT शेयरों में बिकवाली

By : Swadesh Bhopal
लाल निशान पर मार्केट, सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट, ऑटो और IT शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में आज बुधवार, 29 जनवरी को कारोबार की शुरुआत दबाव में देखने को मिली। शुरुआती सत्र में ही सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटकर 81,850 के आसपास कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी लगभग 150 अंकों की गिरावट के साथ 25,200 के स्तर पर आ गया। बाजार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटो, FMCG और IT सेक्टर के शेयरों में दिखा. दलाल स्ट्रीट पर कमजोरी के बीच निवेशकों में सतर्कता साफ नजर आई। जानकारों का कहना है कि हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है।

ऑटो और IT शेयरों में बिकवाली हावी

आज के कारोबार में ऑटो और IT सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। कई दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान में फिसलते दिखे, जिससे प्रमुख इंडेक्स नीचे आए। FMCG शेयरों में भी हल्की कमजोरी दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा

दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.79% की बढ़त के साथ 5,210 पर कारोबार करता दिखा। वहीं जापान का निक्केई 0.17% चढ़कर 53,448 पर पहुंचा।

हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.54% की मजबूती के साथ 27,976 पर रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स लगभग सपाट 4,147 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार, 28 जनवरी को मिला-जुला रुझान रहा। डाउ जोंस 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 49,015 पर बंद हुआ। नैस्डेक 0.17% ऊपर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.08% गिरावट के साथ बंद हुआ।

FII की बिकवाली, DII ने संभाला मोर्चा

28 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय बाजार में करीब 3,068 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,057 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी कर बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया।

आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2025 में FII ने कुल 34,350 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे, जबकि इसी दौरान DII ने 79,620 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में बड़ी गिरावट टल सकी।

कल बाजार में रही थी जोरदार तेजी

इससे पहले मंगलवार, 28 जनवरी को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 487 अंक चढ़कर 82,344 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 167 अंकों की बढ़त के साथ 25,342 के स्तर पर बंद हुआ था।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी उस दिन शानदार तेजी रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 954 अंक चढ़कर 58,438 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 371 अंक की तेजी के साथ 16,790 पर बंद हुआ था।

कल के टॉप गेनर और लूजर

कल के कारोबार में BEL, ONGC और कोल इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे, जबकि टाटा कंज्यूमर, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे।

फिलहाल बाजार की चाल पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सत्रों में ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से बाजार की दिशा तय होगी।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों में ₹20.79 लाख करोड़ का मार्केट कैप घटा। जानिए कच्चे तेल, पश्चिम एशिया तनाव और वैश्विक बाजारों समेत गिरावट के 5 बड़े कारण।

Oct 24, 2026
Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 73853 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों और महंगे कच्चे तेल की मार से निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। जानिए क्रैश की वजह क्या है।

Oct 19, 2026
Share Bazar: स्टॉक मार्केट में जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी? अगले हफ्ते ये फैक्टर तय करेंगे दिशा

Share Bazar: स्टॉक मार्केट में जारी रहेगी गिरावट या लौटेगी तेजी? अगले हफ्ते ये फैक्टर तय करेंगे दिशा

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान तनाव, FOMC मिनट्स और चीन के आंकड़े अगले हफ्ते शेयर बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

Aug 16, 2026
Share Market: F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़ा, अब शाम 3:40 बजे तक होगी ट्रेडिंग; जानें नए नियम

Share Market: F&O ट्रेडिंग का समय 10 मिनट बढ़ा, अब शाम 3:40 बजे तक होगी ट्रेडिंग; जानें नए नियम

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) में 3 अगस्त से नया नियम लागू होगा। कैश और डेरिवेटिव्स मार्केट को एकसमान बनाने के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की शुरुआत होगी। किसे मिलेगा फायदा?

Aug 02, 2026