MP ASHA

MP में 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 16 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर काम करने की इच्छुक महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में करीब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

By : मांडवी मिश्रा
MP में 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 16 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

MP में 3,062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 16 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू

मध्यप्रदेश में करीब पांच साल बाद आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होने जा रही है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 3,062 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इच्छुक महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

भर्ती के लिए आवेदिका का संबंधित गांव का निवासी और विवाहित होना अनिवार्य है। महिला की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयन ग्रामवार रिक्त पदों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी। आवेदन जमा होने के बाद 17 से 25 दिसंबर तक संबंधित ग्रामसभा में आवेदनों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 26 दिसंबर से 18 जनवरी 2027 तक ग्रामसभा चयन प्रस्तावों का अनुमोदन करेगी।

चयन प्रक्रिया में दावे-आपत्तियों के निराकरण के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। 19 जनवरी से 5 फरवरी तक विकासखंड स्तर पर और 6 से 25 फरवरी तक जिला स्तर पर अपीलों का निराकरण होगा। इसके बाद 26 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक अंतिम अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के अनुसार चयनित आशा कार्यकर्ताओं की आईडी बनाने की प्रक्रिया 6 से 20 मार्च 2027 तक पूरी होगी। पूरी चयन प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में संचालित की जाएगी।

आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पांच साल बाद हो रही इस भर्ती से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आवेदन की तारीख: 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026

कुल पद: 3,062

योग्यता: 10वीं पास, विवाहित और संबंधित गांव की निवासी महिला

आयु सीमा: 21 से 45 वर्ष

आवेदन पोर्टल: एमपी ई-सेवा पोर्टल

 

संबंधित सामग्री

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
MP Police Constable Vacancy 2026: एमपी में पुलिस के 7500 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

MP Police Constable Vacancy 2026: एमपी में पुलिस के 7500 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

मध्य प्रदेश पुलिस में जीडी के 7500 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार 22 सितंबर से आवेदन कर सकेंगें। जानिए इसके लिए कैसे अप्लाई करें।

Sep 10, 2026
MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

MPESB ने 2306 पदों पर निकाली भर्ती, पटवारी के 200 पद भी शामिल, जानें आवेदन की लास्ट डेट

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। एमपीईएसबी ने ग्रुप 2 उपसमूह 4 के लिए 2306 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानिए किसमें कितने पद और आवेदन की आखिरी तारीख।

Aug 05, 2026
MP में सरकारी नौकरी के लिए हटेगी दो बच्चों की शर्त! मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरी के लिए हटेगी दो बच्चों की शर्त! मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की सीमा से जुड़ा प्रस्तावित नियम निरस्त होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पोर्टल से मसौदा हटाने के निर्देश दिए हैं।

Jun 09, 2026
भारतीय सेना में निकली 190 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया

भारतीय सेना में निकली 190 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया

भारतीय सेना ने CSBO ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तरीका।

May 03, 2026