ola-fined

कैब बुकिंग में अतिरिक्त वसूली पर सरकार सख्त, Ola को भरना होगा 10 लाख जुर्माना

ऑनलाइन कैब बुक करने वाले ग्राहकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने Ola की संचालक कंपनी ANI Technologies पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है

By : मांडवी मिश्रा
कैब बुकिंग में अतिरिक्त वसूली पर सरकार सख्त, Ola को भरना होगा 10 लाख जुर्माना

कैब बुकिंग में अतिरिक्त वसूली पर सरकार सख्त, Ola को भरना होगा 10 लाख जुर्माना

ऑनलाइन कैब बुक करने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। अब जल्दी राइड मिलने के नाम पर अतिरिक्त पैसे देने का विकल्प दिखाना Ola को भारी पड़ गया है। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने माना कि कंपनी की यह सुविधा ग्राहकों को अतिरिक्त भुगतान करने के लिए मनोवैज्ञानिक रूप से प्रेरित करती थी। इसे उपभोक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार और भ्रामक तरीके से पैसे मांगने का मामला माना गया है।

क्या था Ola का पूरा मामला?

दरअसल, जब कोई ग्राहक Ola ऐप से कैब बुक करता था और ड्राइवर की तरफ से बुकिंग स्वीकार होने का इंतजार करता था, तब ऐप पर अतिरिक्त टिप देने का विकल्प दिखाई देता था। इसके साथ संदेश दिया जाता था कि टिप जोड़ने से जल्दी राइड मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

ग्राहकों को शुरुआत में 10, 20, 30 और 40 रुपये जैसे अतिरिक्त भुगतान के विकल्प दिए जाते थे। बाद में यह राशि बढ़कर 499 रुपये तक पहुंच सकती थी। यानी ग्राहक पहले से तय किराया देने के बाद भी जल्दी राइड मिलने की उम्मीद में अपनी जेब से अतिरिक्त पैसे देने के लिए प्रेरित हो सकता था।

CCPA ने क्यों लगाया जुर्माना?

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को मई 2025 में इस सुविधा को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद मामले की जांच की गई। 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश में प्राधिकरण ने कहा कि Ola की यह सुविधा भ्रामक विज्ञापन, अनुचित व्यापार व्यवहार और अनुचित अनुबंध की श्रेणी में आती है।

प्राधिकरण ने इसे डार्क पैटर्न भी माना। डार्क पैटर्न ऐसे तरीके होते हैं, जिनमें किसी ऐप या वेबसाइट का डिजाइन इस तरह तैयार किया जाता है कि ग्राहक पर एक खास विकल्प चुनने का दबाव बने।

CCPA के मुताबिक, ग्राहक जब राइड बुक कर चुका होता है और ड्राइवर की स्वीकृति का इंतजार कर रहा होता है, तब उसे अतिरिक्त पैसे देने का सुझाव देना मनोवैज्ञानिक दबाव पैदा करता है।

कंपनी के अपने आंकड़ों ने खोली पोल

इस मामले में सबसे अहम बात यह रही कि Ola के अपने आंकड़ों से भी अतिरिक्त टिप देने पर जल्दी राइड मिलने की बात साबित नहीं हुई।

प्राधिकरण के सामने रखे गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बिना अतिरिक्त भुगतान वाले करीब 68 प्रतिशत राइड रिक्वेस्ट स्वीकार हुए, जबकि अतिरिक्त भुगतान वाले मामलों में यह आंकड़ा लगभग 32 प्रतिशत था। बेंगलुरु में भी बिना अतिरिक्त भुगतान वाली 68 प्रतिशत रिक्वेस्ट स्वीकार हुईं, जबकि अतिरिक्त भुगतान वाले मामलों में यह दर 39 प्रतिशत रही।

इन आंकड़ों के आधार पर प्राधिकरण ने माना कि अतिरिक्त भुगतान से राइड जल्दी मिलने का दावा भरोसेमंद सबूतों से साबित नहीं होता।

Ola को अब क्या करना होगा?

CCPA ने Ola को निर्देश दिया है कि वह राइड पूरी होने से पहले ग्राहकों से टिप, अतिरिक्त किराया या किसी अन्य नाम पर अतिरिक्त भुगतान मांगने वाले संदेश और विकल्प तत्काल बंद करे।

कंपनी को 10 लाख रुपये का जुर्माना जमा करने और 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश ANI Technologies Private Limited के खिलाफ जारी किया गया है, जो Ola प्लेटफॉर्म का संचालन करती है।

इस फैसले का सीधा असर कैब बुक करने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है। अब कंपनियां राइड की पुष्टि से पहले अतिरिक्त टिप देने के लिए ग्राहकों पर दबाव नहीं बना सकेंगी। टिप सामान्य तौर पर सेवा मिलने के बाद अपनी इच्छा से दी जाने वाली राशि होती है, न कि राइड पाने की शर्त।

इस कार्रवाई से साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को किसी भी तरह से अतिरिक्त भुगतान के लिए गुमराह करना कंपनियों को महंगा पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

महंगाई : पैकिंग में कीमत वही, घटता वजन!पैकिंग के खेल में कैसे कट रही आपकी जेब…

कंपनियां कीमत बढ़ाए बिना पैकेट का वजन घटा रही हैं। बिस्कुट से लेकर खाद्य तेल तक यह चलन दिख रहा है और उपभोक्ता को कीमत के साथ मात्रा भी जांचनी होगी।

Nov 25, 2026
मिट्टी से उठकर सिनेमा के सितारे बने पुण्यतिथि पर यादों में धर्मेंद्र

मिट्टी से उठकर सिनेमा के सितारे बने पुण्यतिथि पर यादों में धर्मेंद्र

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष और सफलता के सफर को याद किया जा रहा है। करीब 13 साल की उम्र में दिलीप कुमार को फिल्म 'शहीद' में देखकर उन्होंने अभिनेता बनने का सपना संजोया

Nov 24, 2026
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और जवाबदेही की चुनौती

पत्रकारिता की स्वतंत्रता और जवाबदेही की चुनौती

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की स्वतंत्रता, आत्मनियमन और जवाबदेही पर मंथन। मीडिया को सरकारी नियंत्रण से मुक्त रखते हुए पेड न्यूज, फर्जी खबरों और राजनीतिक दबाव से निपटने की जरूरत है।

Nov 16, 2026
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर परिवार में विवाद, 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' पर परिवार में विवाद, 1993 की गिफ्ट डीड को चुनौती

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मुंबई के जुहू स्थित मशहूर बंगला 'जलसा' इन दिनों पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर चर्चा में है

Nov 14, 2026
मोदी सरकार की ग्रीन एनर्जी नीति का बड़ा फायदा, 15 साल में कोयला-गैस आयात पर बचाए 9.4 लाख करोड़ रुपये

मोदी सरकार की ग्रीन एनर्जी नीति का बड़ा फायदा, 15 साल में कोयला-गैस आयात पर बचाए 9.4 लाख करोड़ रुपये

IEA की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने 2011 से 2025 के बीच कोयला और गैस आयात पर 100 अरब डॉलर से ज्यादा बचाए। 2030 तक यह बचत 240 अरब डॉलर हो सकती है।

Nov 12, 2026