SBI Clerk Prelims Result: जारी होने वाले हैं परीक्षा परिणाम, SBI जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स के नत

SBI Clerk Prelims Result: जारी होने वाले हैं परीक्षा परिणाम, SBI जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स के नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक

एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम 2024 का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। उम्मीद है कि यह आगामी कुछ दिनों में घोषित कर दिए जाएं, क्योंकि इसी महीने प्रीलिम्स में सफल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। इसलिए जल्द ही नतीजे जारी होने की उम्मीद है।

By : News Desk Bhopal
SBI Clerk Prelims Result: जारी होने वाले हैं परीक्षा परिणाम, SBI जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स के नतीजे ऐसे कर पाएंगे चेक

नई दिल्ली । एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम 2024 का इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है। उम्मीद है कि यह आगामी कुछ दिनों में घोषित कर दिए जाएं, क्योंकि इसी महीने प्रीलिम्स में सफल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। इसलिए जल्द ही नतीजे जारी होने की उम्मीद है।


मीडिया रिपोर्ट में भी 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हाेने वाली जूनियर एसोसिएट प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक SBI की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान रिजल्ट डेट के संबंध में नहीं आया है तो इसलिए परीक्षार्थियों को सटीक अपडेट के लिए केवल sbi.co.in पर ही विजिट करना चाहिए।


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक किए जा सकेंगे। बता दें कि जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा 5, 6, 11 और 12 जनवरी 2024 को देश भर के कई स्थानों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 8283 जूनियर एसोसिएट पदों पर नियुक्तियां होंगी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।


सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर, 'करियर' पर क्लिक करें और एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक का चयन करें। अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। रिजल्ट डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति अपने पास रखें।