चांदी ने रचा इतिहास: पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार, 9 महीने में दोगुनी हुई कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार, 9 महीने में दोगुनी हुई कीमत

चांदी पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंची। 1 लाख से 2 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने लगे, जानिए तेजी के कारण।

By : Swadesh Bhopal
चांदी ने रचा इतिहास: पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार, 9 महीने में दोगुनी हुई कीमत

अगर आप चांदी के दाम पर नज़र रख रहे थे तो आज का दिन चौंकाने वाला है । 17 दिसंबर को चांदी ने वो मुकाम छू लिया, जो अब तक सिर्फ चर्चा में था. पहली बार चांदी ₹2 लाख प्रति किलो के पार निकल गई है और इसके साथ ही नया ऑल-टाइम हाई बना दिया है।

9 महीने में 1 लाख से 2 लाख का सफर

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 8,775 की तेजी के साथ ₹2,00,750 पर पहुंच गई।  इससे पहले चांदी 1,91,977 प्रति किलो पर थी. खास बात यह है कि18 मार्च को चांदी पहली बार 1 लाख प्रति किलो पहुंची थी वहां से 2 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 9 महीने लगे जबकि 50 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में चांदी को 14 साल का लंबा वक्त लगा था. यानी रफ्तार पहले कभी इतनी तेज़ नहीं रही।

चांदी क्यों हो रही है इतनी महंगी?

चांदी की इस ऐतिहासिक तेजी के पीछे सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि कई बड़े ग्लोबल कारण हैं। इंडस्ट्रियल डिमांड ने तस्वीर बदली है अब चांदी सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रही। सोलर पैनल , इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) जैसे सेक्टरों में भारी खपत के चलते चांदी एक जरूरी कच्चा माल बन चुकी  है।

मैन्युफैक्चरर्स की खरीदारी की होड़

प्रोडक्शन रुकने या सप्लाई चेन में दिक्कत के डर से कई मैन्युफैक्चरर्स अग्रिम खरीदारी कर रहे हैं। इस वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहने की संभावना जताई जा रही है ।

सोना भी पीछे नहीं, कीमत 1.32 लाख के पार

चांदी के साथ-साथ आज सोने में भी तेजी देखने को मिली।24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 936 की बढ़त के साथ 1,32,713 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया  कल यानी 16 दिसंबर को सोना 1,31,777 पर था  हालांकि, सोने ने 15 दिसंबर को 1,33,442 प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई बनाया था ।

संबंधित सामग्री

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

सरकारी बॉन्ड के जोखिम और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तेजी का अनुमान है। भारतीय बाजार में 2028 तक भाव 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, हालांकि यह निश्चित लक्ष्य नहीं है।

Oct 18, 2026
Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

अमेरिका से आई एक खबर से भारत में हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोना चांदी के दाम टूटे। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह बने।

Sep 21, 2026
Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी ₹849 महंगी होकर ₹2.19 लाख प्रति किलो हो गई। जानें ताजा रेट।

Jul 14, 2026
सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोना लगातार चौथे दिन महंगा हुआ। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपए के पार पहुंचा, जबकि चांदी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानिए ताजा भाव।

Jul 03, 2026
19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

19 दिन में चांदी ₹32 हजार टूटी, क्या सोने में भी खत्म हुई रिकॉर्ड रैली?

सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 19 दिनों में 32 हजार रुपए और सोना 11 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। जानिए बाजार में अचानक आई इस कमजोरी के पीछे क्या वजह है।

Jun 19, 2026