चांदी 3 लाख रुपए के पार: 1 महीने में 1 लाख रुपए की छलांग, निवेशक हैरान

चांदी 3 लाख रुपए के पार: 1 महीने में 1 लाख रुपए की छलांग, निवेशक हैरान

चांदी पहली बार 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार, जानिए दाम बढ़ने की वजह, निवेश के सुरक्षित तरीके और आगे का अनुमान।

By : Swadesh Bhopal
चांदी 3 लाख रुपए के पार: 1 महीने में 1 लाख रुपए की छलांग, निवेशक हैरान

सोना नहीं, इस बार चांदी ने बाज़ार में हलचल मचा दी है. सोमवार, 19 जनवरी को MCX पर चांदी पहली बार ₹3 लाख प्रति किलो के पार निकल गई, महज एक दिन में करीब 14 हजार रुपए की तेजी ने निवेशकों और ग्राहकों दोनों को चौंका दिया । एक महीना पहले तक चांदी 2 लाख रुपए के आसपास थी, यानी 30 दिन में सीधा 1 लाख रुपए का उछाल। सवाल उठना लाज़मी है आख़िर चांदी इतनी तेज़ क्यों भाग रही है और क्या अभी इसमें पैसा लगाना समझदारी होगी?

MCX पर रिकॉर्ड, सर्राफा बाजार भी पीछे नहीं

MCX पर जहां चांदी 3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है, वहीं सर्राफा बाजार में इसके दाम करीब ₹12 हजार बढ़कर 2.94 लाख प्रति किलो हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 50 हजार से 1 लाख पहुंचने में चांदी को 14 साल लगे लेकिन 1 लाख से 2 लाख तक आने में 9 महीने और 2 लाख से 3 लाख तक सिर्फ 1 महीना ही लगा यही आंकड़े इस तेजी की असल कहानी कहते हैं ।

क्यों बढ़ रहे हैं चांदी के दाम?

1. इंडस्ट्रियल डिमांड ने बदला खेल

आज चांदी सिर्फ गहनों की धातु नहीं रही सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 5G नेटवर्क इन सबमें चांदी अहम रोल निभा रही है, ग्रीन एनर्जी पर दुनिया का बढ़ता फोकस इसकी मांग को लगातार ऊपर ले जा रहा है ।

2. सप्लाई की तंगी

चांदी की सप्लाई उतनी तेज़ नहीं बढ़ पा रही, जितनी मांग खास बात यह है कि करीब 70% चांदी कॉपर और जिंक जैसी धातुओं की माइनिंग के दौरान बाय-प्रोडक्ट के रूप में निकलती है,  जब तक इन धातुओं का उत्पादन नहीं बढ़ेगा, चांदी की सप्लाई भी सीमित ही रहेगी ।

3. सुरक्षित निवेश की तलाश

भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई और शेयर बाजार की अनिश्चितता ने निवेशकों को एक बार फिर से कीमती धातुओं की ओर मोड़ा है डॉलर इंडेक्स के 109 से फिसलकर 98 के करीब आने से भी चांदी को सपोर्ट मिला है।

क्या अभी चांदी खरीदनी चाहिए?

यह सवाल हर निवेशक के मन में है विशेषज्ञ मानते हैं कि लंबी अवधि में चांदी की डिमांड बनी रह सकती है, लेकिन इतनी तेज़ रैली के बाद सीधे बड़ी खरीदारी से बचना समझदारी होगी ।


संबंधित सामग्री

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

Gold Price Hike prediction: 2028 तक 2 लाख प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है सोने की कीमत

सरकारी बॉन्ड के जोखिम और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने में तेजी का अनुमान है। भारतीय बाजार में 2028 तक भाव 2 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है, हालांकि यह निश्चित लक्ष्य नहीं है।

Oct 18, 2026
Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

Gold-Silver Price: US से आई खबर का बाजार पर बुरा असर; सोना 1300 रुपये टूटा, चांदी भी सस्ती

अमेरिका से आई एक खबर से भारत में हफ्ते के पहले करोबारी दिन सोना चांदी के दाम टूटे। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत डॉलर गिरावट की बड़ी वजह बने।

Sep 21, 2026
Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी ₹849 महंगी होकर ₹2.19 लाख प्रति किलो हो गई। जानें ताजा रेट।

Jul 14, 2026
सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोने ने फिर लगाई छलांग! एक दिन में ₹3,104 महंगा होकर ₹1.46 लाख के पार, चांदी भी ₹4,504 उछली

सोना लगातार चौथे दिन महंगा हुआ। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपए के पार पहुंचा, जबकि चांदी 2.33 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। जानिए ताजा भाव।

Jul 03, 2026
सेबी का बड़ा फैसला: ओपन मार्केट शेयर बायबैक की वापसी, 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

सेबी का बड़ा फैसला: ओपन मार्केट शेयर बायबैक की वापसी, 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

सेबी ने ओपन मार्केट शेयर बायबैक को दोबारा मंजूरी दे दी है। नया सिस्टम 1 अगस्त 2026 से लागू होगा। जानिए निवेशकों और कंपनियों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Jun 19, 2026