शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2497 अंक टूटा, निफ्टी भी 776 अंक गिरा

19 मार्च 2026 को शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 2497 अंक और निफ्टी 776 अंक गिरा। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली देखी गई।

By : स्वदेश डेस्क
शेयर बाजार में 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 2497 अंक टूटा, निफ्टी भी 776 अंक गिरा

NSE BSE Update

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च 2026 को भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट पिछले 22 महीनों में सबसे बड़ी मानी जा रही है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2497 अंक यानी 3.26% गिरकर 74,207 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 776 अंक टूटकर 23,002 के स्तर पर आ गया।

बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में देखी गई। निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की, जिससे इन सेक्टर्स में तेज गिरावट आई। विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार में अस्थिरता के चलते निवेशकों ने जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाई।

गिरावट के पीछे ये बड़े कारण

विश्लेषकों के मुताबिक बाजार में गिरावट के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण जिम्मेदार हैं मध्य पूर्व में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर पड़ा। इन कारणों से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई और बिकवाली बढ़ गई।

HDFC शेयर में गिरावट, चेयरमैन का इस्तीफा 

इस गिरावट के बीच HDFC बैंक के शेयर में भी करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बैंक के आंतरिक कामकाज को लेकर असहमति जताई थी। उनके इस्तीफे के बाद केकी मिस्त्री को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

निवेशकों की संपत्ति में भारी नुकसान

बाजार में आई इस बड़ी गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 439 लाख करोड़ रुपये से घटकर 426 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तरह एक ही दिन में निवेशकों की करीब 13 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल वैश्विक हालात और कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की दिशा निर्भर करेगी। यदि जियोपॉलिटिकल तनाव कम होता है, तो बाजार में स्थिरता लौट सकती है।

संबंधित सामग्री

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

Stock Market Crash: शेयर बाजार में फिर हाहाकार! सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, Infosys-TCS समेत IT शेयरों में बिकवाली

मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा गिरकर 73,210 और निफ्टी 22,653 पर पहुंच गया। Infosys, TCS और HCL Tech समेत IT शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव रहा।

Oct 27, 2026
Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

Share Market News: ​​​​​​​4 दिन में ₹21 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार में हाहाकार, गिरावट के पीछे ये 5 बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार में चार दिनों में ₹20.79 लाख करोड़ का मार्केट कैप घटा। जानिए कच्चे तेल, पश्चिम एशिया तनाव और वैश्विक बाजारों समेत गिरावट के 5 बड़े कारण।

Oct 24, 2026
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 73,005 और निफ्टी 22,557 तक फिसले। Power Grid, BEL, मारुति और टाटा स्टील समेत कई शेयर लाल निशान में रहे।

Oct 22, 2026
Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 73853 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों और महंगे कच्चे तेल की मार से निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। जानिए क्रैश की वजह क्या है।

Oct 19, 2026