गर्मी में मेकअप से आने वाले पसीने से परेशान? अपनाएं ये 4 आसान टिप्स

गर्मी में मेकअप से आने वाले पसीने से परेशान? अपनाएं ये 4 आसान टिप्स

Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप के बाद ज्यादा पसीने की वजह से पूरा मेकअप खराब हो जाता है l इसके लिए अपनाएं ये टिप्स l

By : Swadesh Editor
गर्मी में मेकअप से आने वाले पसीने से परेशान? अपनाएं ये 4 आसान टिप्स

Makeup Tips: गर्मियों में मेकअप टिकाए रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता। बढ़ते तापमान और पसीने के कारण मेकअप जल्दी खराब हो जाता है, जिससे लुक बिगड़ जाता है। लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और कारगर टिप्स अपनाकर आप अपने मेकअप को लंबे समय तक बरकरार रख सकती हैं। 

प्राइमर का सही इस्तेमाल

मेकअप की शुरुआत करने से पहले प्राइमर लगाना न भूलें। यह न सिर्फ त्वचा को स्मूद बनाता है बल्कि मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में ऑयल-फ्री प्राइमर का इस्तेमाल करें, जो अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है और पसीने से मेकअप को खराब होने से बचाता है।

ब्लॉटिंग पेपर से हटाएं अतिरिक्त पसीना

अगर चेहरे पर पसीना आने लगे तो टिशू पेपर की बजाय ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। यह बिना मेकअप खराब किए एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को सोख लेता है, जिससे आपका लुक फ्रेश बना रहता है। इसे खासतौर पर टी-जोन और उन हिस्सों पर इस्तेमाल करें, जहां पसीना ज्यादा आता है।

मिस्ट स्प्रे से करें मेकअप सेट

गर्मी के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए मिस्ट स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह न केवल त्वचा को हाइड्रेट रखता है बल्कि पसीने के असर को भी कम करता है। मेकअप करने के बाद हल्का-सा मिस्ट स्प्रे करें ताकि आपका लुक देर तक टिका रहे।

हल्का और वॉटरप्रूफ मेकअप चुनें

गर्मियों में भारी मेकअप करने से बचें। इसके बजाय हल्के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। BB या CC क्रीम का उपयोग करें, जो हल्का कवरेज देती हैं और त्वचा पर ज्यादा भारी नहीं लगतीं। इसके अलावा लिक्विड फाउंडेशन की बजाय पाउडर फाउंडेशन का इस्तेमाल करें और वॉटरप्रूफ मस्कारा व आईलाइनर लगाएं।

संबंधित सामग्री

परफेक्ट आई मेकअप के आसान स्टेप्स, प्राइमर से मस्कारा तक अपनाएं ये टिप्स, आंखों में आएगा खास निखार

परफेक्ट आई मेकअप के आसान स्टेप्स, प्राइमर से मस्कारा तक अपनाएं ये टिप्स, आंखों में आएगा खास निखार

क्या आप भी सही से आई मेकअप नहीं कर पाते? तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं, यहां जानें परफेक्ट आई मेकअप के लिए जरूरी टिप्स..

Mar 26, 2026
हरतालिका तीज पर परंपरागत श्रृंगार की विधियाँ, एक सुंदर और शुभ तैयारी

हरतालिका तीज पर परंपरागत श्रृंगार की विधियाँ, एक सुंदर और शुभ तैयारी

हरतालिका तीज पर पारंपरिक श्रृंगार करने के आसान और प्रभावी तरीके जानें। इस आर्टिकल में चूड़ियाँ, बिछुए, बिन्दी, नथ, काजल, मेहंदी, साड़ी, लहंगा, मंगलसूत्र, सिंदूर, मेकअप और बालों की सजावट पर विस्तार से जानकारी दी गई है

Aug 30, 2024

इंडियन स्किन टोन के लिए परफेक्ट आई मेकअप, आईलाइनर और आईशैडो के सही रंग

इंडियन स्किन टोन के लिए परफेक्ट आई मेकअप, आईलाइनर और आईशैडो के सही रंग

इस आर्टिकल में हमने इंडियन स्किन टोन के लिए परफेक्ट आई मेकअप के टिप्स दिए हैं। जानिए, कौन से आईलाइनर और आईशैडो के रंग आपके स्किन टोन पर सबसे ज्यादा जचेंगे और आपकी खूबसूरती को और निखारेंगे।

Aug 19, 2024