ट्रंप के एक ऐलान से धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 24 घंटे में निकली बुलियन बाजार की हवा

ट्रंप के एक ऐलान से धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 24 घंटे में निकली बुलियन बाजार की हवा

रिकॉर्ड बनाते-बनाते औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम, चांदी 80 हजार टूटी, सोना भी करीब 10 हजार लुढ़क गया।

By : स्वदेश डेस्क
ट्रंप के एक ऐलान से धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 24 घंटे में निकली बुलियन बाजार की हवा

मुम्बई। एक दिन पहले तक जो चांदी 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर रही थी, वही चांदी अगले ही दिन जमीन पर आ गई। सोने की चमक भी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। शुक्रवार को बुलियन बाजार में ऐसा झटका लगा कि निवेशक भी चौंक गए महज 24 घंटे के भीतर चांदी करीब 80 हजार रुपये प्रति किलो तक टूट गई, जबकि सोना भी करीब 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया। इस तेज गिरावट की बड़ी वजह बना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ऐलान, हालांकि इसके पीछे और भी फैक्टर काम कर रहे थे।

आखिर ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अगले प्रमुख के तौर पर केविन वॉर्श के नाम का ऐलान किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में वॉर्श की जमकर तारीफ की और उन्हें ऐसा व्यक्ति बताया जो निवेशकों को निराश नहीं करेंगे केविन वॉर्श पहले भी फेडरल रिजर्व के गवर्नर रह चुके हैं और उन्हें महंगाई के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाला माना जाता है। बाजार ने इस संकेत को तुरंत पकड़ लिया।

डॉलर मजबूत हुआ, सोना-चांदी से पैसा निकला

केविन वॉर्श के नाम की चर्चा होते ही डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने लगी। बस यहीं से खेल पलट गया। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना-चांदी से पैसा निकालकर डॉलर और शेयर बाजार की तरफ रुख करना शुरू कर दिया नतीजा यह हुआ कि बुलियन मार्केट में तेजी से मुनाफावसूली शुरू हो गई और जो दाम रिकॉर्ड बना रहे थे, वही धड़ाम से नीचे आ गए।

सोने में करीब 10 हजार की बड़ी गिरावट

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने की कीमत 9,545 रुपये घटकर 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। फ्यूचर मार्केट में भी भारी गिरावट दिखी। फरवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए सोना करीब 15,246 रुपये यानी लगभग 9% टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले ही इसने 1,80,779 रुपये का ऑल टाइम हाई छुआ था।

चांदी में तो जैसे सुनामी आ गई

चांदी बाजार में गिरावट और भी ज्यादा चौंकाने वाली रही। महज एक दिन में चांदी के दाम 80 हजार रुपये तक टूट गए। IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को चांदी की कीमत 40,638 रुपये गिरकर 3,39,350 रुपये प्रति किलो रह गई। गौर करने वाली बात यह है कि गुरुवार को ही चांदी ने 4.20 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। इसके बाद गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

कौन हैं केविन वॉर्श, जिनके नाम से बाजार हिल गया?

55 वर्षीय केविन वॉर्श अमेरिकी वित्त जगत का बड़ा नाम माने जाते हैं। 2006 में जब उन्हें फेडरल रिजर्व के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में नियुक्त किया गया था, तब वह महज 35 साल के थे। वह फेड के इतिहास के सबसे युवा गवर्नरों में शामिल रहे हैंफेड से पहले वह पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में आर्थिक नीति सलाहकार भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने करीब 7 साल तक मॉर्गन स्टैनली में मर्जर एंड एक्विजिशन डिवीजन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

संबंधित सामग्री

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, दो दिन में ₹9 हजार टूटी चांदी; क्या अब और सस्ते होंगे दाम?

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, दो दिन में ₹9 हजार टूटी चांदी; क्या अब और सस्ते होंगे दाम?

सोना और चांदी में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। चांदी ₹9 हजार तक टूटी, जबकि सोना भी ₹1,800 सस्ता हो गया। जानिए बाजार में गिरावट की बड़ी वजह और आगे का अनुमान।

May 27, 2026
बाजार में बढ़ेगी तरलता, सोना-चांदी फ्यूचर्स पर अतिरिक्त मार्जिन हटे

बाजार में बढ़ेगी तरलता, सोना-चांदी फ्यूचर्स पर अतिरिक्त मार्जिन हटे

एमसीएक्स और एनएसई ने सोना-चांदी फ्यूचर्स पर अतिरिक्त मार्जिन हटाया। ट्रेडर्स को राहत, बाजार में तरलता बढ़ने की उम्मीद।

Feb 20, 2026
चांदी दो दिन में ₹41 हजार टूटी, भाव ₹2.41 लाख/किलो पर आया; सोना भी ₹1000 सस्ता

चांदी दो दिन में ₹41 हजार टूटी, भाव ₹2.41 लाख/किलो पर आया; सोना भी ₹1000 सस्ता

सोने-चांदी के दाम में तेज गिरावट। चांदी दो दिन में ₹41 हजार सस्ती होकर ₹2.41 लाख/किलो, सोना ₹1000 गिरकर ₹1.51 लाख पर।

Feb 06, 2026
सोना 4,300 उछलकर 1.55 लाख के ऑल टाइम हाई पर: चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी

सोना 4,300 उछलकर 1.55 लाख के ऑल टाइम हाई पर: चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी

सोने के दाम 4,300 रुपए बढ़कर 1.55 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। 23 दिन में 22 हजार महंगा, चांदी भी 3.19 लाख रुपए पार।

Jan 23, 2026