उत्तर प्रदेश में प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने का सपना रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। UPTET 2026 का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने जारी कर दिया है। अब टीचिंग की दुनिया में कदम रखने का मौका केवल योग्य अभ्यर्थियों के लिए खुला है।
लास्ट डेट क्या है?
UPTET 2026 का नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने जारी कर दिया है। अब आपका भी टीचर बनने का सपना पूरा होगा। 27 मार्च से आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं और 26 अप्रैल को इसकी लास्ट डेट है, उसके बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसलिए आप भी समय पर अप्लाई कर लेना।
UPTET क्यों है खास?
UPTET एक क्वालिफाइंग टेस्ट है, यानी इसे पास करना अनिवार्य है। इसके बाद ही आप उत्तर प्रदेश के स्कूलों में टीचिंग जॉब के लिए पात्र माने जाएंगे। इसका सर्टिफिकेट अब जीवनभर मान्य रहेगा। यानी एक बार क्वालिफ़ाई हो गए, तो दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं।
कब होगा पेपर?
जानकारी के अनुसार इसका पेपर ऑफलाइन परीक्षा केंद्रों में करवाया जाएगा। राज्य में 2, 3 और 4 जुलाई को इसका पेपर होगा। जो दो शिफ्टों में होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन-कौन अप्लाई कर सकता है।
इसमें अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 18 साल की होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 35 साल की होनी चाहिए। (आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों अनुसार छूट)। पेपर 1 यानी प्राइमरी के पेपर के लिए अगर आप अप्लाई कर रहे हैं, तो शैक्षिक योग्यता आपके पास ग्रेजुएशन या 2 साल का D.El.Ed (BTC) या समकक्ष होना चाहिए। अगर आप पेपर 2 यानी अपर प्राइमरी का एग्जाम देना चाहते हैं, तो आपके पास ग्रेजुएशन या B.Ed / D.El.Ed या 4 साल का B.El.Ed होना चाहिए।
कैसे करें अप्लाई?
UPTET 2026 का आवेदन लिंक 27 मार्च, 2026 से https://uptet.upessc.org पर एक्टिव होगा। कैंडिडेट्स लिंक एक्टिव होने के बाद उस पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते हुए वैलिड मोबाइल नंबर, ईमेल ID, पासपोर्ट-साइज़ फोटो, सिग्नेचर और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
फर्जीवाड़े पर रोक
इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) लागू किया गया है। इसका मतलब है कि पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, फिर ही आवेदन किया जा सकेगा।