रात में ब्रश करके सोने से क्या होते हैं फायदे, जानें डिटेल्स

रात में ब्रश करके सोने से क्या होते हैं फायदे, जानें डिटेल्स

Health News: रात में सोने से पहले ब्रश करके सोना काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपके दाँतों की भी काफी फायदा होता है।

By : Swadesh Editor
रात में ब्रश करके सोने से क्या होते हैं फायदे, जानें डिटेल्स

Health News: रात में ब्रश करना एक अच्छी आदत मानी जाती है, जो न केवल दांतों की सफाई के लिए जरूरी है, बल्कि संपूर्ण ओरल हेल्थ को बनाए रखने में भी मदद करता है। अक्सर लोग दिन में ब्रश कर लेते हैं, लेकिन रात में इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जिससे दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि रात में ब्रश करके सोने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

1. कैविटी से बचाव

दिनभर खान-पान के कारण मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो अगर साफ न किए जाएं, तो कैविटी बना सकते हैं। इसीलिए रात में ब्रश करने से ये बैक्टीरिया हट जाते हैं और दांतों को सड़ने से बचाते हैं। 

2. सांसों की दुर्गंध दूर होती है

सोने से पहले ब्रश करने से मुंह में फंसे खाने के अंश और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं, जिससे सुबह सांसों में दुर्गंध की समस्या भी नहीं होती।

3. मसूड़ों की सेहत बनी रहती है

ब्रश न करने से प्लाक और बैक्टीरिया मसूड़ों में सूजन और संक्रमण पैदा कर सकते हैं, जिससे पायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात में ब्रश करने से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।

4. दांतों का पीलापन कम होना

कॉफी, चाय, मीठे और एसिडिक फूड्स दांतों को पीला कर सकते हैं। रात में ब्रश करने से दांतों पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और वे सफेद और चमकदार बने रहते हैं।

संबंधित सामग्री

Tonsil Stones: क्या गले में भी पथरी बन सकती है? जानिए टॉन्सिल स्टोन क्या हैं, जानिए लक्षण और बचाव

Tonsil Stones: क्या गले में भी पथरी बन सकती है? जानिए टॉन्सिल स्टोन क्या हैं, जानिए लक्षण और बचाव

सिर्फ किडनी या गॉलब्लैडर ही नहीं, गले में भी बन सकती है पथरी, जानिए इनके लक्षण, कारण, जोखिम और बचाव के आसान उपाय।

Jun 12, 2026
परफेक्ट मुस्कान का ट्रेंड: युवाओं में डेंटल कॉस्मेटिक का बढ़ता क्रेज

परफेक्ट मुस्कान का ट्रेंड: युवाओं में डेंटल कॉस्मेटिक का बढ़ता क्रेज

आज के समय में खूबसूरती केवल फैशन, फिटनेस या मेकअप तक सीमित नहीं रह गई है।

Jan 15, 2026