Home > Archived > संयुक्त अरब अमीरात : जहाज पर फंसे पांच भारतीय नाविक लौटेंगे घर

संयुक्त अरब अमीरात : जहाज पर फंसे पांच भारतीय नाविक लौटेंगे घर

संयुक्त अरब अमीरात : जहाज पर फंसे पांच भारतीय नाविक लौटेंगे घर
X


दुबई।
वेतन का भुगतान नहीं होने पर महीनों से संयुक्त अरब अमीरात के एक जहाज पर फंसे पांच भारतीय नाविक घर लौटेंगे।

हम आपको बता दें कि दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत ने आज यह जानकारी दी। ये नाविक शारजाह मून जहाज में फंसे थे। इनमें केरल से सुबित सुकुमारन, हिमाचल प्रदेश से अमित चंदेल, हरियाणा से नैब एस, पंजाब से विक्रम और उत्तर प्रदेश से हरेंद्र एस शामिल हैं।

गौरतलब है कि महावाणिज्य दूत ने ट्वीट कर कहा, कई महीनों से शारजाह मून जहाज पर फंसे पांच भारतीय नाविक हमारे निरंतर प्रयासों के कारण आज रात घट लौट रहे हैं। महावाणिज्य दूत ने पहले कहा था कि नाविकों को करीब छह से 12 महीनों का वेतन नहीं दिया गया तथा जहाज का मालिक सहयोग करने से इनकार कर रहा है।

***

और पढ़े...

सीएम मुफ्ती बोली - अमेरिका और चीन को अपना काम करने दें फारूख अब्दुल्ला

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा - बगदादी अभी जिंदा है

ब्रिटिश सांसद में उठा अमरनाथ हमले का मुद्दा, भारत की लड़ाई में साथ देने की अपील

Updated : 23 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top