चुनाव से पहले सौगात ......46 साल बाद मध्यप्रदेश में बढ़ाए गए पुलिसकर्मियों के भत्ते

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कई घोषणाएं कीं|

Update: 2023-07-29 10:27 GMT

भोपाल|  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पहले पुलिसकर्मियों को सौगात दे दी है। 46 साल बाद पुलिसकर्मियों का भत्ता बढ़ा गया है। अब इन्हें 1635 रूपए का 15 पेट्रोल भत्ता मिलेगा। अभी तक 18 रूपए प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलता था। पुलिसकर्मियों को पौष्टिक आहार भत्ता भी दिया जाएगा और नए आवास भी बनाए जाएंगे। इस निर्णय से सरकार पर प्रतिवर्ष 203 करोड़ रूप्ए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा और एक लाख 89 हजार 179 अधिकारियों-कर्मचारियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री  आवास पर आयोजित पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्वा से भरा रहता है। पुलिस कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटी। यह गर्व का विषय है कि पुलिस बल में बेटियों की तादाद बढ़ती जा रही है। हमस ब मिलकर मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान करें।

यह भी किया घोषित-

1. सभी पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उप-निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों को जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल-भत्ता प्रतिमाह दिया जायेगा।

2.  650 नहीं अब  पुलिसकर्मियों का पौष्टिक आहार भत्ता 1000  रूपए प्रतिमाह किया जायेगा।

3. आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का वर्दी भत्ता प्रति तीन वर्ष पांच सौ की जगह  5 हजार रूपए, एएसआइ और एसआइ को ढाई हज़ार रुपए  किया जायेगा।

4. राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पंचम वेतनमान दिया जायेगा।

5. नि:शुल्क भोजन भत्ते की दर 100 रूपए प्रतिदिन की जायेगी।

6. 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जायेगा।

7. सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जायेगा।

8. पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नये आवास बनाये जायेंगे।

9. विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के जवानों के लिए एक हजार रुपये भत्ता राशि स्वीकृत होगी।

किसे कितना होगा लाभ -

56458  कर्मचारियों को मिलेगा प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता 

एक लाख 23  हज़ार 821  अधिकारिओं कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता 

8900 अधिकारीयों को पांचवा समयमान वेतनमान 

Tags:    

Similar News