President Gallantry Award: छत्‍तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को वीरता और 9 को मेरिटोरियस सर्विस मेडल

Update: 2024-08-14 10:28 GMT

President Gallantry Award : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 अधिकारी और जवानों को पदक से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। जिसमें 1 अधिकारी को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक, और 9 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक और 15 अधिकारियों को वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही सराहनीय सेवाओं के लिए असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह रावत को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।


मध्यप्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी

राष्ट्रपति द्वारा मध्यप्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रपति से सम्मान मिलेगा। एमपी के 32 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का चयन गैलेंट्री अवार्ड, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए किया गया है। साल 2025 के 14 अगस्त को इन्हे सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने वाले 32 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सूची में 12 को गैलेंट्री अवॉर्ड, 4 को विशिष्ट सेवा पदक 14 को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में होमगार्ड कैटेगिरी के दो सैनिकों को शामिल किया गया है।



Tags:    

Similar News