Holi Celebration 2025 Live: देश में धूमधाम में मन रहा होली का त्योहार, बिहार में बुलडोजर पर होली

Update: 2025-03-14 02:15 GMT
Live Updates - Page 2
2025-03-14 03:48 GMT

देशवासियों की एकता के रंग और प्रगाढ़ हो - पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।

2025-03-14 03:46 GMT

राष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं

Holi Celebration 2025 Live : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

Tags:    

Similar News