आगरा: UP में ISI के लिए जासूसी करने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार, ATS की बड़ी कार्रवाई

Update: 2025-03-14 08:50 GMT

उत्तर प्रदेश। आगरा (UP) से ATS ने ISI के लिए जासूसी करने वाले व्यक्ति रविंद्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद में चार्जमैन के पद पर था और उसने कई संवेदनशील रिपोर्ट पाकिस्तानी एजेंसी को भेजी थीं। UP ATS द्वारा की गई यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस मामले में हनीट्रैप का ऐंगल भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद में चार्जमैन रविंद्र कुमार को फेसबुक पर 'नेहा शर्मा' नाम के फेसबुक अकाउंट के जरिए फंसाया गया था। माना जा रहा है कि, पाकिस्तान ने हनीट्रैप का सहारा लेकर रविंद्र से खुफिया जानकारी ली।

जांच में खुलासा हुआ है कि, महिला ने खुद को ISI का एजेंट बताया था। इसके बाद रविंद्र को पैसों का लालच भी दिया गया। हनीट्रैप और पैसों के चक्कर में रविंद्र ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की प्रोडक्शन रिपोर्ट, स्क्रीनिंग कमेटी के लेटर, गगणयान प्रोजेक्ट और ड्रोन से जुड़ी अहम जानकारी साझा की।

इतना ही नहीं रविंद्र नाम के इस व्यक्ति ने वरिष्ठ अधिकारियों और गोरखा राइफल्स के जवानों की अहम जानकारी भी लीक की है। कई कॉन्फिडेंशल दस्तावेज व्हाट्स एप के जरिए भी खुद को ISI एजेंट बताने वाली महिला के साथ साझा किए गए हैं।

हालांकि UP ATS ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस मामले के सामने आने के बाद सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं। लीक हुई जानकारी कॉन्फिडेंशल थी और इसका उपयोग भारत विरोधी तत्व बड़ी आसानी से कर सकते हैं। ऐसे में मामले की जांच के साथ - साथ सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैद करने की आवश्यकता है।

Tags:    

Similar News