Jammu Accident: जम्मू में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी UP की बस खाई में गिरी, 22 की मौत, 69 लोग घायल

ये घटना जम्मू के अखनूर में जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी हादसे को लेकर बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अब तक 22 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Update: 2024-05-30 17:22 GMT

Jammu Accident:इस वक्त की बड़ी जम्मू कश्मीर से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। इस भीषण हादसे में 22 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है और 69 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक ये घटना जम्मू के अखनूर में जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी हादसे को लेकर बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अब तक 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 69 यात्री घायल हो गए। इनमें 57 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया और 12 लोगों का इलाज अखनूर उपजिला अस्पताल में जारी है।

बताया जा रहा है कि बस के अंदर करीब में 91 यात्री सवार थे। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान गया है। इनमें 57 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया और 12 लोगों का इलाज अखनूर उपजिला अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम जा रही थी, बस उत्तरप्रदेश से थी शिवखोड़ी धाम, जम्मू संभाग के रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।

Tags:    

Similar News