PM Modi MP Visit: पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास, कहा - दूसरों की पीड़ा का निवारण ही है धर्म
पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम कैंसर हॉस्पिटल का शिलान्यास
PM Modi MP Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 24 फरवरी तक मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी रविवार को बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बालाजी भगवान की पूजा अर्चना की। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का डिजिटल शिलान्यास किया। उन्होने कहा कि, दूसरों की पीड़ा का निवारण ही है धर्म।
पीएम मोदी ने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी है। इस संस्थान का उद्देश्य कैंसर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। इस परियोजना की लागत 200 करोड़ रुपये है, और यह अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होगा। कैंसर उपचार के लिए गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस महाकुंभ में नेत्र महाकुंभ चल रहा है। यहां लोगों को मुफ्त में चश्मे और दवाइयां दी गई। 16 हजार मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए लोगों को आस - पास के अस्पताल में भेजा गया है। साधु - संतों के तत्वाधान में डॉक्टर्स और स्वयं सेवक इस कार्य में लगे हुए हैं।
पीएम मोदी ने बुंदेलखंडी में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि, आस्था का यह केंद्र अब आरोग्य का केंद्र बनने जा रहा है। आज बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी गई है। 10 एकड़ में यह संस्थान बनेगा। पहले चरण में 100 बेड की व्यवस्था होगी। आज कल हम देखते हैं कि, नेताओं का एक वर्ग धर्म का मखौल और उपहास मचाता है। बहुत बार विदेशी ताकतें इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग सदियों से हमारे बीच हैं। ये लोग हमारे सिद्धांत और संस्कृति, पर्व और परंपरा पर हमला करते रहते हैं। जो धर्मं स्वभाव से ही प्रगतिशील है ऐसे धर्म पर ये कीचड़ उछालते हैं।
ऐसे माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेन्द्र शास्त्री जी देश एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने अब कैंसर संस्थान के निर्माण का प्राण लिया है। हमारे मंदिर, मठ और धाम एक ओर जहां पूजा और साधना के केंद्र रहे हैं वहीं दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चिंतन के केंद्र रहे हैं। हमारे ऋषियों ने ही हमे वो ज्ञान जिसका परचम आज विश्व में लहरा रहा है। दूसरों की पीड़ा का निवारण ही धर्म है। नर में नारायण- यही हमारी परंपरा है।
आज कल महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है। करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाइ और संतों के दर्शन किये हैं। यह एकता का महाकुम्भ है। आने वाली सदियों तक 144 वर्ष बाद हुए इस महाकुंभ को एकता के महाकुंभ के रूप में जाना जाएगा। लोग सेवाभाव से लगे हुए हैं। जो भी कुंभ गया उन्होंने मुझे दो बातें अवश्य बताई है। एक - वे जी भर के स्वच्छता कर्मियों के गुणगान करते हैं। महाकुंभ में जिन लोगों ने स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाई उनका धन्यवाद। एकता के महाकुंभ से आए हुए हर यात्री कह रहा है कि, पुलिस कर्मियों ने साधक की तरह जो काम किया है, देश के कोटि - कोटि जनों को संभालना, जिन पुलिसकर्मियों ने लोगों का दिल जीत लिया है वे भी बधाई के पात्र हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा - कुछ लोग कहते हैं कि, मंदिरों से क्या होगा? हमने भी प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि, हम आते हैं और बनाते हैं। आज के बाद हमारे बारे में बहुत कुछ बोला जाएगा लेकिन हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब तक अस्पताल में मंदिर हुआ करते थे अब मंदिर में अस्पताल होगा।
नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से पाकिस्तान वाले भी कह रहे हैं कि, हमें भी अपने में मिला लो। विश्वामित्र का यह भारत आज विश्वगुरु की भूमिका निभा रहें हैं। बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो किया वह अकल्पनीय है।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने यह भी कहा कि, पीएम मोदी की माता के नाम पर कैंसर अस्पताल में एक वार्ड बनाया जाएगा। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने यह भी कहा कि, भले ही वे उनके विवाह में न आएं लेकिन इस अस्पताल के लोकार्पण में जरूर आयें।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मंच से यह मांग भी की कि, कैंसर हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिया जाए।
बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पीएम मोदी ने किये दर्शन। इस दौरान उनके साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री मौजूद रहे।
बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पीएम मोदी ने किये दर्शन। इस दौरान उनके साथ बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री मौजूद रहे।