Lok Sabha Chunav Result 2024: EVM बोल सकती तो क्‍या कहती, चुनाव से पहले कांग्रेस ने लगाए EVM पर आरोप

चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे इसके पहले ही एक्जिट पोल पर बयानबाजी शुरू हो गई कांग्रेस नेता और राजगढ़ से लोक सभा चुनाव के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM को आड़े हांथ लिया है।

Update: 2024-06-03 12:33 GMT

Lok Sabha Chunav Result 2024 से पहले आए Exit Poll से साफ हो गया है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीतने जा रही है। इसी के चलते हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने EVM पर आरोप लगाना चालू कर दिए हैं।

इसी कड़ी में अब बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे इसके पहले ही एक्जिट पोल पर बयानबाजी शुरू हो गई कांग्रेस नेता और राजगढ़ से लोक सभा चुनाव के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM को आड़े हांथ लिया है।

उन्होंने कहा कि ये एक्जिट पोल पीएम मोदी का पोल है, उनकी पार्टी का पोल है। बीजेपी को बहुमत नहीं मिल रहा है। बीजेपी की सरकार नहीं बन रही है, क्योंकि बीजेपी 300 के पार नहीं जा रही है अगर चली गई तो वो जनता का वोट नहीं है। वो EVM का वोट है। क्योंकि जनता ने मोदी सरकार को बदलने का मन बना लिया है।

कांग्रेस कितनी सीटें लेकर आ रही है पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन 295 सीटों के साथ एक मजबूत सरकार बना रही है। क्योंकि जनता अब ऊब चुकी है। कांग्रेस पार्टी का 295 का फिगर सटीक है।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र 'जीतू' पटवारी ने कहा, "कांग्रेस ने स्पष्टीकरण दिया है कि INDIA गठबंधन 295 से अधिक सीट जीतेगी। एग्जिट पोल में कुछ ऐसी चीज़े हैं जहां 4 सीट हैं वो वहां बीजेपी को 6 सीट देती हैं अलग-अलग जगह पर अलग ही अनुमान लगा देती है वो एग्जिट पोल है कोई पक्का निर्णय तो हैं नहीं, सही परिणाम तो कल आएगा।

इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार प्रेंस कांफ्रेंस में कहा कि 'हम पर झूठे आरोप लगाए गए। हमें लापता जेंटलमेन कहा गया, लेकिन इसी दौरान देश में वोटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है।' 

Full View

Tags:    

Similar News