MP IAS Transfer: MP में 9 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुपम राजन की राज्य सरकार में वापसी, मिली ये जिम्म्मेदारी

Update: 2024-08-20 17:42 GMT

MP IAS Transfer 

MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किये गए हैं। इस आदेश के अनुसार 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस सूची में सबसे पहला नाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन का है। वे अब तक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। नवीन आदेश के अनुसार अब वे राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव का कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा अनुपम राजन को उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्म्मेदारी भी दी गई हैं।

1997 बैच के अधिकारी सुखवीर सिंह जो अब तक उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव थे, उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बना दिया गया है। वहीं 2007 बैच के श्रीमन शुक्ल को शहडोल संभाग का कमिश्नर बना दिया गया है।

बता दें कि, 10 दिन में यह दूसरी तबादला सूची है। इसके पहले 47 आईएएस - आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। अब 20 अगस्त को 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तरह अब तक 56 अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं।

देखिए पूरी तबादला सूची :

 

 

Tags:    

Similar News