Deepika Padukone and Ranveer Singh: मां बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह की इच्छा हुई पूरी

Update: 2024-09-08 07:43 GMT

मां बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बेटी को दिया जन्म

Deepika Padukone and Ranveer Singh : मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता - पिता बन गए हैं। दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है। यह जानकारी पैपराजी विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए साझा की है। दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके साथ रणवीर सिंह को भी देखा गया था।

शादी के 6 साल बाद बनें पेरेंट्स :

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 6 साल हो गए हैं। रणवीर दीपिका ने जनवरी महीने में प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लंबे समय से दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। खबरें थी कि वे सितंबर में बेबी का वेलकम कर सकती हैं। इसी के अनुसार उन्होंने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।

रणवीर सिंह किन इच्छा हुई पूरी :

बता दें कि, अभिनेता रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में इच्छा जाहिर की थी कि, वे एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं। जब दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दे दिया है तो उनकी यह इच्छा भी पूरी हो गई है।

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे कपल :

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दिन पहले शुक्रवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दीपिका ने ट्रेडिशनल लुक में बप्पा के दर्शन किए थे। उन्होंने ग्रीन सिल्क साड़ी पहन रखी थी जबकि रणवीर सिंह सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में भगवान गणेश के दरबार में नजर आए।

Tags:    

Similar News