Amit Shah President: पुनः संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष चुने गए अमित शाह, 75 वर्षो से बढ़ा रहे राजभाषा को आगे

भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर उन्हें फिर से संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है।

Update: 2024-09-09 16:29 GMT

Amit Shah President : भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है जहां पर उन्हें फिर से संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है। बताया जा रहा है कि नई सरकार के गठन के बाद पहली बार नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति के पुनर्गठन के लिए बैठक आयोजित की गई थी जिसके तहत फैसला लिया गया है।

2019 से अब तक संभाल रहे हैं प्रभार

आपको बताते चलें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष काफी समय से है। जहां पर वे 2019 से 2024 के दौरान भी इस समिति के अध्यक्ष थे। गृह मंत्री ने सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर संसदीय राजभाषा समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबोधन में कही मंत्री शाह ने ये बात

आपको बताते चलें कि, अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से हम राजभाषा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, लेकिन विगत 10 वर्षों में इसके तरीके में थोड़ा परिवर्तन आया है। जहां पर राजभाषा को लेकर एम मुंशी और एन जी आयंगर ने बहुत सारे लोगों से विचार-विमर्श करके ये तय किया था कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करने और इसे सरकारी कामकाज में आगे बढ़ाने के क्रम में किसी भी स्थानीय भाषा के साथ हिंदी की स्पर्धा न हो।

Tags:    

Similar News