Bangalore Mahalakshmi Murder Case: फ्रिज में महालक्ष्मी के 59 टुकड़ों से लेकर कातिल के सुसाइड तक उलझती जा रही क्राइम की ये स्टोरी...

Update: 2024-09-26 02:32 GMT

Bangalore Mahalakshmi Murder Case

Bangalore Mahalakshmi Murder Case : फ्रिज में 59 टुकड़ों में मिला महिला का सड़ा गला शव और संदिग्ध आरोपी की आत्महत्या, इस क्राइम स्टोरी में पुलिस को हर पल नए तथ्य पता चल रहे हैं। महालक्ष्मी के साथ आखिर क्या हुआ यह बात सभी जानना चाहते हैं। बीती रात बेंगलुरु मर्डर केस में पुलिस को आरोपी तो मिला लेकिन पेड़ से लटका हुआ। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुक्ति रंजन रे के रूप में हुई है। इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यह है कि, आखिर क्यों महालक्ष्मी का इतनी बेरहमी से क़त्ल किया गया। इस खबर में पढ़िए बेंगलुरु मर्डर की पूरी कहानी।

21 सितंबर को महालक्ष्मी की मां और बहन जब व्यक्तिकालवा स्थित महालक्ष्मी के आवास पर पहुंचे तो उन्हें आस थी कि, उनकी बेटी सही सलामत होगी। घर के अंदर दाखिल होने पर सबकुछ सामान्य ही था। पूरा रूम सही तरह से व्यवस्थित था लेकिन महालक्ष्मी गायब थी। फ्रिज से बहुत तेज दुर्गन्ध आने पर जब फ्रिज का गेट खोला तो महालक्ष्मी की माँ और बहन डर की चिल्लाने लगे। फ्रिज में महालक्ष्मी का कीड़ा लगा हुआ शव कई टुकड़ों में पड़ा हुआ था। यह देखकर दोनों बेहोशी की हालत में आ गए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

महालक्ष्मी बीते 9 महीनों से पति से अगल रह रही थी :

दरअसल, 2 सितंबर से ही महालक्ष्मी का उसके घर वालों से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया था। बेंगलुरु में महालक्ष्मी बीते 9 महीनों से पति से अगल रह रही थी। 1 सितंबर को वह काम पर गई थी लेकिन 2 सितंबर से ही उसका फोन बंद था। 2 सितंबर से 21 सितंबर तक परिजन इंतजार करते रहे कि, महालक्ष्मी उनसे सम्पर्क करेगी लेकिन उन्हें कहां पता था कि, महालक्ष्मी के 59 टुकड़े किए जा चुके हैं।

महालक्ष्मी का किसी व्यक्ति से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर :

महालक्ष्मी की चार साल की बेटी है। उसकी शादी कुछ साल पहले हेमंत नाम के व्यक्ति से हुई थी। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किए जाने पर पता चला कि, हेमंत और महालक्ष्मी के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। हेमंत ने पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर बताया कि, महालक्ष्मी का किसी व्यक्ति से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था। उसी व्यक्ति के कारण वह बीते 9 महीने से अपने परिजनों से दूर रह रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महालक्ष्मी रंजन रे नाम के व्यक्ति के साथ काम करती थी। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि, महालक्ष्मी देह व्यापार में भी एक्टिव थी। आरोपी रंजन रे, महालक्ष्मी को कैसे मिला और दोनों के वास्तव में क्या संबंध थे यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस शुरुआत से ही रंजन रे को मुख्य आरोपी मानकर उसकी तलाश कर रही थी।

रंजन रे की लाश ओडिशा में भद्रक जिले के धुसुरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पेड़ से लटकी मिली। उसकी लाश के पास एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें उसने कबूल किया था कि, उसी ने महालक्ष्मी का क़त्ल किया था। माना जा रहा है कि, महालक्ष्मी के किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध थे जिसके कारण रंजन रे ने महालक्ष्मी की हत्या की।

सुसाइड नोट के आधार पर माना जा रहा है कि, रंजन रे ने ही महालक्ष्मी की बेरहमी से हत्या की और फ्रिज में कई टुकड़े कर उसकी लाश रख दी। यहां बड़ा सवाल यह है कि, रंजन ने सुसाइड क्यों की और वो दूसरा व्यक्ति कौन था जिसके महालक्ष्मी के साथ संबंध थे। पुलिस अब भी यह अनसुलझी गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News