Bhagalpur Crime News: भागलपुर में पत्नी - बच्चों और मां की हत्या कर शख्स ने लगाई फांसी, इलाके में हड़कंप

Update: 2024-08-13 06:52 GMT

फंदे से लटका मिला दो युवतियों का शव

Bhagalpur Crime News : बिहार। भागलपुर से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस लाइन में सिपाही पत्नी, दो बच्चों और अपनी मां की हत्या कर शख्स ने फांसी लगा ली। इस घटना के बाद आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना बिहार के भागलपुर के पुलिस लाइन के सीबी 38 नंबर क्वार्टर की है।

जानकारी के अनुसार सिपाही नीतू कुमारी के दो बच्चों और उसकी सास का गाला काट कर हत्या की गई है। घर में नीतू कुमारी के पति का शव फांसी से लटका मिला है। नीतू कुमारी का शव पुलिस को क्षत - विक्षत हालत में मिला है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी की ईंट या पत्थर से कूट - कूट कर हत्या की गई है।

इस सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जब घर का दरवाजा खोला गया तो अंदर का मंजर डरावना था। एफएसएल टीम मौके से सबूत इकट्ठे कर रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह दूध वाला दूध देने आया था लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया और घर में शव बरामद हुए।

कोई सुसाइड नोट नहीं मिला :

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि, सिपाही महिला के पति पंकज ने घर के अन्य सदस्यों की हत्या की और खुद फांसी पर लटक गया। पड़ोसियों का कहना है कि, घर में अक्सर पति और पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। कई बार घर के बाहर आकर भी पति और पत्नी लड़ा करते थे।

पुलिस कर रही मामले की जांच :

पुलिस ने बताया कि, सिपाही महिला बक्सर की रहने वाली थी वहीं उसका पति आरा का था। कुछ साल पहले ही उसका भागलपुर में ट्रांसफर हुआ था। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News