घोर कलयुग: बांदा में भाई ने की बहन से रेप की कोशिश, विरोध करने पर जिंदा जलाया, महिला की हालत गंभीर

Update: 2024-10-07 04:13 GMT

Banda Rape Case

Banda Rape Case : उत्तरप्रदेश के बांदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला के साथ उसके भाई ने रेप की कोशिश की है। इतना ही नहीं जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पेट्रोल डाल कर और आग लगा दी। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त महिला घर में अकेली थी। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। आग बुझाकर महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इस समय अस्पताल में महिला की हालत गंभीर है। मौका पाकर आरोपी भी फरार हो गया।

पड़ोसियों ने झुलसी पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

मायके आई थी विवाहिता :

यह मामला बांदा के नगर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया गया है कि, महिला हाल ही में दिल्ली से अपने मायके आई थी। रात करीब 9 बजे पीड़िता की मां गांव में नवरात्रि कार्यक्रम देखने गई थी तभी उसका ममेरा भाई घर आया। महिला को अकेला पाकर ममेरे भाई ने विवाहिता को दबोच लिया और रेप की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर पेट्रोल डाल दिया। फिर आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपी अपने साथ बोतल में पेट्रोल लाया था।

पीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Tags:    

Similar News