Rare Comet: अंतरिक्ष से आ रहे है दुर्लभ मेहमान धूमकेतु Tsuchinshan-ATLAS, 80 हजार साल बाद भव्य होगा नजारा

जल्द ही अंतरिक्ष से दुर्लभ मेहमान धूमकेतु के आने की दस्तक हुई है जो सितंबर या अक्टूबर के महीने में अनोखी घटना के रूप में नजर आएगा।

Update: 2024-09-24 17:01 GMT

Rare Comet: अंतरिक्ष में कई घटनाएं विचित्र होती है जिसके बारे में हमें कम ही जानकारी होती है। ग्रहों और उपग्रहों की अठखेलियां हो या फिर सूर्य चंद्रमा की परिक्रमा का कार्य हर कुछ अलग ही नजर आता है। जल्द ही अंतरिक्ष से दुर्लभ मेहमान धूमकेतु के आने की दस्तक हुई है जो सितंबर या अक्टूबर के महीने में अनोखी घटना के रूप में नजर आएगा। यह मौका 80 हजार साल बाद पहली बार देखने के लिए मिल रहा है।

आखिर क्या नाम है दुर्लभ आसमानी मेहमान का

अंतरिक्ष विज्ञान की मानें तो, 80 हजार साल में पहली बार बेहद चमकीला धूमकेतु त्सुचिनशान-एटलस ( Tsuchinshan-ATLAS) नजर आने वाला है। जिसे दुनिया भर में देखा जाएगा और खुशी की बात है कि इसे देखने के लिए किसी भी प्रकार के यंत्र यानी दूरबीन या टेलिस्कोप की आवश्यकता आपको नहीं पड़ेगी। वैसे तो धूमकेतु देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है लेकिन यह दुर्लभ धूमकेतु 27 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच देखने के लिए मिल रहा है। बताया जाता हैं कि, धूमकेतु के आने और दिखने को लेकर हमेशा संशय बना रहता है. इसे कॉमेट सी/2023 ए3 (Comet C/2023 A3) कहा गया है।

जानिए कब और कितने समय देखना होगा सही

आपको बताते चलें कि, वैसे तो यह दुर्लभ धूमकेतु है जो आपको पूर्व-दक्षिणपूर्वी दिशा में सूरज के उगने से ठीक आधे घंटे पहले दिखाई देने वाला है। वहीं पर इसके अलावा इसे देखने के लिए सबसे अच्छे समय की बात की जाए तो,29 सितंबर और 30 सितंबर की सुबह तक देखना। यह आपको सुबह में अर्ध-चंद्राकर चंद्रमा के साथ दिखाई देगा। हो सकता है आपको सुबह के समय थोड़ा धोखा हो, क्योंकि ये रात में सबसे ज्यादा चमकने वाले 20 तारों जैसा दिखाई देने वाला है।

धूमकेतु को ऐसे पहचानना होगा आसान

आपको बताते चलें कि, धूमकेतु को वैसे पहचान मुश्किल तो नहीं है लेकिन इसे पूंछ से आप आसानी से देख पाएंगे। इतना ही नहीं यह 2 अक्टूबर के बाद यह सूरज की रोशनी में गुम हो जाएगा। इसके बाद यह 12 अक्टूबर को फिर दिखाई देगा। उस रात ये धरती के सबसे नजदीक रहेगा।

Tags:    

Similar News