Dhanteras 2024: 29 या 30 अक्टूबर, कब है धनतेरस? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

कुछ लोग धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि 30 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा।

Update: 2024-10-23 01:30 GMT

प्रत्येक वर्ष दिवाली के पहले धनतेरह का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है, जिसमें धन के देवता कहे जाने वाले भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल धनतेरस कब मनाया जाएगा इसको लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, कुछ लोग इसे 29 अक्टूबर को मनाने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि 30 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर धनतेरस 2024 कब मनाया जाएगा और इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है?

कब है धनतेरस 2024?

इस साल कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी जिसका समापन अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में परंपरा के अनुसार उदया तिथि यानी 30 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाया जाना चाहिए, हालांकि कुछ विद्वान इसे 29 अक्टूबर को ही मनाने की बात कह रहे हैं।

धनतेरस 2024 का शुभ मुहूर्त

29 अक्टूबर को धनतेरस मनाने वालों के लिए पूजा मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। वहीं, 30 अक्टूबर को धनतेरस का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस का महत्व

धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान धन्वन्तरि को आयुर्वेद का देवता माना गया है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करने से उसका फल करीब तेरह गुना बढ़ जाता है। यही कारण है कि इस दिन लोग सोना, चांदी, भूमि और वाहन आदि खरीदते हैं।

Tags:    

Similar News