Pamban Bridge: भारत में बना पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज, टेक्नोलॉजी में लंदन के ब्रिज को दे रहा है टक्कर

नया पम्बन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है जो लंदन के ब्रिज को कड़ी टक्कर दे रहा हैं।;

Update: 2025-04-06 14:46 GMT
भारत में बना पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज, टेक्नोलॉजी में लंदन के ब्रिज को दे रहा है टक्कर
  • whatsapp icon

Pumban Bridge: भारत के हिस्से में आज एक और उपलब्धि आज जुड़ गई है तमिलनाडु के रामेश्वरम और पंबन द्वीप को जोड़ता हुआ पम्बन ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। पम्बन ब्रिज की खासियत इसकी टेक्नोलॉजी को बयां कर रही हैं। नया पम्बन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है जो लंदन के ब्रिज को कड़ी टक्कर दे रहा हैं। चलिए जानते हैं आखिर कितना खास है ये ब्रिज।

भारतीय रेलवे के नेटवर्क में जरूरी कड़ी

आपको बताते चलें कि, पम्बन ब्रिज की खासियत यह है कि, ये ब्रिज रामेश्वरम और पम्बन द्वीप के बीच रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने का काम करता है। इस ब्रिज को भारतीय रेलवे के निर्माण का बड़ा ब्रिज माना जा रहा हैं। इसके अलावा पम्बन ब्रिज और लंदन ब्रिज के बीच कुछ हद तक एक जैसे हैं. लंदन ब्रिज भी एक स्विंग ब्रिज है, जिसका मतलब है कि पुल का हिस्सा जहाजों के गुजरने के लिए घुमाया जाता है। बता दें कि, वर्टिकल ब्रिज समुद्र से गुजरने वाले 2,070 मीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर बनाया गया है और इस वर्टिकल ब्रिज की लंबाई 72.5 मीटर है, जिसे 17 मीटर ऊपर तक उठा सकते है।

यह टेक्नोलॉजी कर रही हैं काम 

आपको बताते चलें कि, पम्बन ब्रिज का नया वर्टिकल लिफ्ट सिस्टम बड़ा ही शानदार है जो इस ब्रिज की नींव की भांति है। इस सिस्टम खासियत यह भी है कि, यह नई और एडवांस टेक्नोलॉजी और पारंपरिक जरूरतों का बेहतरीन मिक्स है। इस टेक्नोलॉजी में ब्रिज का एक हिस्सा ऊपर की ओर उठाया जाता है, जिससे समुद्र में से गुजरने वाले जहाजों के लिए रास्ता बनता है. जब पुल को इस सिचुएशन में उठाया जाता है, तो समुद्री यातायात को बिना रुकावट के गुजरने की सुविधा मिलती है।

Tags:    

Similar News