Gurpatwant Singh Pannun: पन्नू ने भारत के खिलाफ दोबारा उगला जहर, चीन से कहा अरुणाचल प्रदेश ले लो वापस

Update: 2024-10-11 11:35 GMT

Gurpatwant Singh Pannun

Gurpatwant Singh Pannun Video : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने चीन से अरुणाचल प्रदेश को 'वापस लेने' के लिए कहा है। इतना ही नहीं पन्नू ने भारत के जम्म्मू - कश्मीर में भी स्वतंत्रता आंदोलन चलाए जाने की बात कही है।

प्रतिबंधित समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के महाधिवक्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून ने एक वीडियो जारी किया है। भारत द्वारा आतंकवादी घोषित पन्नू ने पंजाब से बाहर के राज्यों में स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की योजना की घोषणा की है।

वीडियो में, पन्नू ने कनाडा के विदेश मामलों के उप मंत्री डेविड मॉरिसन की टिप्पणियों के जवाब में "SFJ 2024 वन इंडिया टू 2047 नोन इंडिया" नामक एक मिशन का खुलासा किया है।

'भारत मुझे मारना चाहता है'

खुद को खालिस्तान आंदोलन का एक प्रमुख नेता कहने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू को अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 2020 में भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि भारत उसे मारना चाहता है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि, "मोदी शासन को किसी भी परिणाम का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्हें जवाबदेह नहीं ठहराया गया है। वे क्यों रुकेंगे?"

Tags:    

Similar News