MP IAS Transfer: MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले, किशोर कुमार को मिली श्योपुर की कमान

Update: 2024-10-10 15:10 GMT

MP IAS Transfer 

MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबलदा और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। आईएएस किशोर कुमार कन्याल श्योपुर कलेक्टर की जिम्म्मेदारी दी गई है। विजयपुर में उप चुनाव की तारीख के ऐलान को देखते हुए लोकेश कुमार जांगिड़ को हटा दिया गया है। 2014 बैच के आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ को निवाड़ी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा को निवाड़ी जिले के कलेक्टर से ट्रांसफर कर मध्यप्रदेश कृषि विपणन बोर्ड भोपाल का अपर संचालक बनाया गया है।

इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अन्य आदेश जारी कर तीन जिलों में नए सहायक कलेक्टर पदस्थ किए हैं। आदेश के अनुसार, 2021 बैच की सौम्या आनंद को शहडोल का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। वे लंबे समय से पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थीं। 2022 बैच के आईएएस कार्तिकेय जयसवाल को बालाघाट सहायक कलेक्टर बनाया गया है। इसके पहले वे पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में अवर सचिव थे। वहीं 2022 बैच के आईएएस विशाल धाकड़ को धार का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। इसके पहले वे वन विभाग में अवर सचिव थे।

 

 

Tags:    

Similar News