आज का राशिफल: मीन राशि का दिन रहेगा बेहतर, पढ़िए बाकी सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-05 00:30 GMT

Horoscope 05 Feburary 2025: 05 farvari को बुधवार का दिन है। जानते हैं आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष राशि(Aries)

आज 05 फरवरी यानी बुधवार के दिन मेष राशि वालों अच्छा रहेगा। रुपए पैसों की थोड़ी तंगी आएगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। हो सके तो किसी से उधार न लें। जीवनसाथी के साथ जरूरत की वस्तुएं खरीदने जा सकते हैं। युवा जातक पढ़ाई में ध्यान लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज 05 फरवरी यानी बुधवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए व्यस्तता से भरा रहेगा। ऑफिस के कामों में भाग दौड़ बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लोग आपसे मिलने आ सकते हैं। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन होगा जिसमें आप भी शामिल होंगे। कहीं बाहर घूमने जाएंगे तो महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

05 फरवरी बुधवार का दिन मिथुन जातक वालों को अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में माताजी से ही आपके मतभेद हो सकते हैं। युवा जातक को कुछ हद तक सफलता मिलेगी जिससे उन्हें मानसिक संतुष्टि भी प्राप्त होगी। राजनीति में नाम बनाना चाह रहे थे तो कुछ हद तक सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों के लिए आज 05 फरवरी यानी बुधवार का दिन ऊर्जावान रहेगा। ऑफिस का काम आप पूरे ऊर्जा के साथ करेंगे। अगर कोई जिम्मेदारी मिले तो उसे समय रहते ही पूरा कर लें। कुछ विरोधी भी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रख सकते हैं जिन्हें आप अपने सूझबूझ से परास्त कर देंगे। युवा जातक पढ़ाई से ज्यादा खेलकूद में ध्यान देंगे।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो आज यानी 05 फरवरी बुधवार का दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की जान पहचान बढ़ेगी। आपके नए मित्र बन सकते हैं। राजनीति में कम सोच समझ कर ही बढ़ाएं अन्यथा बाद में पछतावा भी हो सकता है। किसी की कहानी सुनी बातों पर ध्यान ना दें। ससुराल पक्ष से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

आज 05 फरवरी यानी बुधवार के दिन कन्या राशि वालों को भगवान की पूजा करनी चाहिए, जिससे आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों को अपने जीवन में एक कदम आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। भाई या बहन किसी को शरीर में समस्या आ सकती है, ऐसे में आप व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 05 फरवरी का दिन तुला राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। अपनी जानकारी किसी से शेयर ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना होगा। ऑफिस में बॉस आपको डांट सकते हैं। बाहरी खाना खाने की वजह से सेहत में दिक्कत आएगी। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठने के कारण परिवार में कलह हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी बुधवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। कोई परी वस्तु जो खो गई थी उसके मिलने की संभावना है। कोई पुराना मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। लव लाइफ बेहतर होगी, डेटिंग सेटिंग के संकेत भी मिल रहे हैं। माता-पिता से अनबन होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी 05 फरवरी का दिन नाम कमाने वाला होगा। परिवार के साथ - साथ समाज भी आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं जीवनसाथी आपके कंधे से कंधे मिलाकर चलेगी या चलेगा। शेयर मार्केट में निर्देश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 05 फरवरी बुधवार का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोगों को पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान रखना होगा नहीं तो पेट संबंधी समस्या आ सकती है। बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ दिलाएंगी। किसी से भी महत्वपूर्ण बातें शेयर न करें। 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 05 फरवरी बुधवार के दिन कुंभ राशि के लोग बुध्दि और विवेक से काम लेंगे तो फायदा होगा। बिजनेस में आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए बेफजूल खर्चों पर लगाम लगाना होगा। ऑफिस में ज्यादा किसी के बीच में ना बोले नहीं तो वाद-विवाद होने की संभावना है। युवा जातक कहीं बाहर घूमने जा सकता है। 

मीन राशि (Pisces)

आज 05 फरवरी बुधवार को मीन राशि के लोग खुश रहेंगे। यह दिन आपके लिए यादगार हो सकता है। परिवार में कोई समस्या आएगी जिससे आपको टेंशन होगी। आज किसी से वाहन मांगकर ना चलाएं अन्यथा कुछ गलत हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को सफलता मिलगी।

Tags:    

Similar News