MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 आईएएस और 21 IPS अधिकारियों का तबादला

MP IAS Transfer : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Update: 2024-08-11 01:27 GMT

MP IAS Transfer 

MP IAS - IPS Transfer : भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में देर रात 26 आईएएस और 21 आईपीएस अधिकारियों (21 IPS Transfer) का तबादला किया गया है। कई जिलों में नए कलेक्टर को तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। इन जिलों में राजगढ़, विदिशा, मंडला, शहडोल, बालाघाट, डिंडौरी, नीमच और अनूपपुर शामिल है। सबसे प्रमुख तबादला इसमें विदिशा कलेक्टर का है। बीजमंडल मंदिर - मस्जिद विवाद के बाद उन्हें मंत्रालय भेज दिया गया है। अब रोशन कुमार सिंह विदिशा के नए कलेक्टर होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, सचिन सिन्हा और संजीव कुमार झा को ग्वालियर राजस्व मंडल ट्रांसफर किया गया है। उमाकांत उमराव को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। सोनाली वायंगड़ को सामाजिक न्याय विभाग प्रमुख सचिव बनाया गया है। संजीव सिंह को भोपाल आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह अजय गुप्ता को गृह विभाग से कृषि कल्याण विभाग संचालक बनाया गया है।

इन कलेक्टर को किया गया इधर से उधर :

नीमच कलेक्टर दिनेश जैन को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अपर सचिव बना दिया गया है। शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर अब पशुपालन और डेरी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोमेश मिश्रा मंडला के कलेक्टर बनाए गए हैं। गिरीश कुमार मिश्रा को बालाघाट कलेक्टर से राजगढ़ का कलेक्टर बना दिया गया है। डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा को योजना विभाग का उप सचिव बना दिया गया है। इसी तरह विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को गृह विभाग उप सचिव बना दिया गया है।

देखिए सूची :

 

 

Tags:    

Similar News