Mahant Nritya Gopal Das: महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Update: 2024-09-09 03:48 GMT

Mahant Nritya Gopal Das

Mahant Nritya Gopal Das : अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें यूरिनरी और खाने से संबंधित समस्याएं थीं। उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर कल(8 सितंबर) शाम 6:30 बजे उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

महंत नृत्य गोपाल दास कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा गए थे, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई थी। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद ग्वालियर में भी उनका इलाज करवाया गया था लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

मेदांता अस्पताल ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया है, जिसमें उनकी स्थिति को गंभीर बताया गया है। इससे पहले भी महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज मेदांता में चल चुका है, जब उनकी तबीयत खराब हुई थी।

बता दें कि, इसके पहले भी राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य खराब होने पर मेदांता अस्पताल में इलाज कराया गया था। साल 2022 में भी उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद डॉक्टर्स उनके स्वास्थ पर नजर बनाये हुए थे। इस बार भी तबियत ख़राब होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया है। महंत नृत्य गोपाल दास के शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News