NDA सांसदों ने संसद परिसर में आपातकाल के खिलाफ किया प्रदर्शन, कंगना रनौत क्या बोल गई

आपातकाल पर NDA सांसदों का प्रदर्शन : चिराग पासवान ने कहा, "आपातकाल भारत के इतिहास में एक काला धब्बा है।

Update: 2024-06-26 08:46 GMT

NDA सांसदों ने संसद परिसर में आपातकाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली। पहले तो 18 वीं लोकसभा में दूसरी बार चुने गए स्पीकर ने आपातकाल की निंदा की उसके बाद एनडीए के सांसदों ने मकर द्वार पर आपातकाल के विरोध में प्रदर्शन कर दिया। हाथों में पोस्टर लेकर इन सांसदों ने खूब नारे लगाए। इस दौरान सांसदों ने कांग्रेस से आपातकाल की जिम्मेदारी लेने की भी बात कही। भाजपा नेता और मंडी से सांसद कंगना रनौत भी इस दौरान मौजूद थी।

आपातकाल की 50वीं सालगिरह पर एनडीए के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "जो लोग संविधान के लिए सबसे ज्यादा बोलते हैं, उन्हें भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वे अपने पिता और दादी के नाम पर वोट बटोर रहे हैं, तो क्या वे ऐसा करेंगे?" उनके कामों की जिम्मेदारी लेंगे? उन्हें अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखना चाहिए कि कैसे उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटा था।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "आपातकाल भारत के इतिहास में एक काला धब्बा है। पूरे देश को जेल में बदल दिया गया था और तानाशाही थोपी गई थी। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए। जब स्पीकर ने आपातकाल की निंदा की तो विपक्षी नेताओं ने हंगामा कर दिया। क्या वे आपातकाल को सही मानते हैं?"

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "पूरा देश आज विरोध कर रहा है। यह दिन भारत के लोगों के मन में एक महत्वपूर्ण दिन है। आज से 49 साल पहले इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। करीब डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया गया था। भारत के संविधान में 42वां संशोधन लाया गया था। संविधान बचाने की बात करने वाले राहुल गांधी को आईना दिखाना जरूरी है।"

देखिए वीडियो :

Tags:    

Similar News