Natwar Singh Died : पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Natwar Singh Died : पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Update: 2024-08-11 03:03 GMT

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Natwar Singh Died : नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद कल रात (10 अगस्त) करीब 11.30 बजे गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रतिष्ठित राजनयिक और पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनके कई योगदानों में जुलाई 2005 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। उनके लेखन, विशेष रूप से चीन पर, ने हमारी कूटनीति में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।"

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह जी के निधन का समाचार दुखद है । ईश्वर उनके परिजनों को यह क्षति सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करें।"

Tags:    

Similar News