PM Modi Austria Visit : वियना में पीएम मोदी का स्वागत, वायलिन के साथ गाया वंदे मातरम

PM Modi ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो भी साझा किया। इसमें वायलन के साथ वंदे मातरम (Vande Mataram) का गाया जा रहा था।

Update: 2024-07-10 05:18 GMT

PM Modi Austria Visit

ऑस्ट्रिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ऑस्ट्रिया की यात्रा पर हैं। बुधवार को वे ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया (Austria) के चांसलर ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए तस्वीर शेयर की। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो भी साझा किया। इसमें वायलन के साथ वंदे मातरम (Vande Mataram) का गाया जा रहा था।

पीएम मोदी के वियना पहुंचने पर चांसलर कार्ल नेहमर (Chancellor Karl Nehammer) ने एक्स पर ट्वीट किया, 'आपका स्वागत है, प्रधानमंत्री @narendramodi! ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूँ!'

चार दशक के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रिया की यात्रा पर गया है। पीएम मोदी ने वियना यात्रा को लेकर एक्स पर पोस्ट किया कि, 'चांसलर @karlnehammer, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। मैं भी हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमारे देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।'

पीएम मोदी ने बुधवार को ऑस्ट्रिया का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, 'ऑस्ट्रिया अपनी जीवंत संगीत संस्कृति के लिए जाना जाता है। वंदे मातरम के इस अद्भुत गायन की बदौलत मुझे इसकी एक झलक मिली!' बता दें कि, साल 1983 में इंदिरा गांधी ऑस्ट्रिया की यात्रा पर गई थीं। चार दशक बाद कोई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया की यात्रा पर गया है।

देखिए वीडियो :


Tags:    

Similar News